1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IND vs NZ: भारत ने न्यूजीलैंड को 65 रन के बड़े अंतर से हरा सीरीज में 1-0 से बढ़त बनाई

IND vs NZ: सूर्यकुमार यादव के शतक और फिर भारतीय गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की मदद से भारत ने न्यूजीलैंड को इस दूसरे टी20 मुक़ाबले में 65रनों के बड़े अंतर से हरा दिया है। इस मैच में सूर्यकुमार ने अपने टी20 करियर का दूसरा शतक लगाया है।

2 min read
Google source verification
nz_indi.png

India vs New zealand 2nd T20: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टी20 सिरीज़ का दूसरा मुक़ाबला माउंट माउनगनुई के बे ओवल में खेला जा रहा है। इस मैच में भारत ने सूर्यकुमार यादव के तूफानी शतक की मदद से न्यूजीलैंड को 65रनों के बड़े अंतर से हरा दिया है। इस जीत के साथ भारत दो मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 से आगे हो गया है।

पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट खोकर 191 रन बनाए थे। भारत के लिए सूर्यकुमार यादव ने अपने टी20 करियर का दूसरा शतक लगाया था। सूर्यकुमार यादव ने 51 गेंद पर 11 चौके और सात सिक्स की मदद से नाबाद 111 रन बनाए। इसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम कप्तान केन विलियमसन के अर्धशतक के बावजूद 18.5 ओवर में मात्र 126 रन पर ऑलआउट हो गई। विलियमसन ने बेहद धीमा अर्धशतक लगाया। लेकिन उन्होंने टीम को एक छोर से संभाले रखा। विलियमसन ने 52 गेंद पर 61 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने दो सिक्स और चार चौके लगाए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही और पारी की दूसरी गेंद पर सलामी बल्लेबाज फिन एलन डक पर आउट हो गए। तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने उन्हें अर्शदीप सिंह के हाथों कैच आउट कराया। जल्द विकेट गिरने से कीवी टीम की शुरुआती धीमी रही। पावरप्ले खत्म होने पर टीम ने एक विकेट खोकर 32 रन बनाए थे। लेकिन तभी 56 के स्कोर पर टीम को दूसरा झटका लगा। वाशिंगटन सुंदर ने डेवोन कॉन्वे को आउट कर भारत को दूसरी सफलता दिलाई है। कॉन्वे ने 22 गेंद में 25 रन बनाए।

69 रन के स्कोर पर न्यूजीलैंड का तीसरा विकेट गिरा है। युजवेन्द्र चहल ने ग्लेन फिलिप्स को आउट कर भारत को तीसरी सफलता दिलाई है। फिलिप्स ने छह गेंद में 12 रन बनाए। चहल ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया। अब कीवी टीम मुश्किल में दिख रही थी। लेकिन टीम के कप्तान एक छोर से टीके हुए थे। 88 रन के स्कोर पर न्यूजीलैंड का चौथा विकेट गिरा है। दीपक हुड्डा ने डेरिल मिशेल को श्रेयस अय्यर के हाथों कैच कराया। मिशेल ने 11 गेंद में 10 रन बनाए। तीन गेंद के बाद टीम को एक और झटका लगा। जेम्स नीशम डक पर पवेलियन लौट गए। उन्हें युजवेन्द्र चहल ने ईशान किशन के हाथों कैच आउट कराया।

इसके बाद मिशेल सेंटनर भी कुछ खास नहीं कर पाये और 2 रन बनाकर मोहम्मद सिराज की गेंद पर उन्हीं को कैच दे बैठे। दूसरी तरह विलियमसन ने 48 गेंद पर अपना पचास पूरा किया। यह उनके करियर की 17वीं फिफ्टी थी। उन्होंने 18वें ओवर में मोहम्मद सिराज की गेंद पर चौका लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने भारत के खिलाफ तीसरा अर्धशतक लगाया है।

दीपक हुड्डा ने भारत को नौवीं सफलता दिलाई है। इस मैच में वह तीन विकेट ले चुके हैं। उन्होंने अपने तीसरे ओवर में ईश सोढ़ी और टिम साउदी को अपना शिकार बनाया। इसके बाद मिल्ने को आउट कर उन्होंने भारत को 65 रन से जीत दिला दी। भारत के लिए दीपक हुड्डा ने चार, युजवेंद्र चहल और मोहम्मद सिराज ने दो-दो, वाशिंगटन सुंदर और भुवनेश्वर कुमार ने एक-एक विकेट लिए।

इससे पहले भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 191 रन बनाए। भारत के लिए सूर्यकुमार यादव के अलावा ईशान किशन ने 31 गेंद पर 36, श्रेयस अय्यर और कप्तान हार्दिक पांड्या ने 13-13 रनों की पारी खेली। न्यूजीलैंड के लिए टिम साउथी ने बेहतरीन हैट्रिक लगाते हुए तीन विकेट झटके। उनके अलावा लॉकी फर्ग्यूसन ने दो और ईश सोढ़ी एक विकेट हासिल किए।

Story Loader