
suryakumar yadav record IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए तीसरे और आखिरी मुक़ाबले में विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने तूफानी पारी खेलते हुए अपने अंतरराष्ट्रीय टी20 करियर का तीसरा शतक लगाया। इस शतक के साथ सूर्यकुमार यादव ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिये हैं। वहीं उनके इस शतक की मदद से भारत ने श्रीलंका को 91 रनों के बड़े अंतर से हरा सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली है।
अंतरराष्ट्रीय टी20 में सूर्यकुमार यादव का पहला शतक पिछले साल जुलाई में नॉटिंघम में इंग्लैंड के खिलाफ आया था। तब उन्होंने 55 गेंद पर 117 रनों की पारी खेली थी। फिर नवबंर 2022 में माउंट माउंगानुई में न्यूजीलैंड के खिलाफ सूर्यकुमार यादव ने 51 गेंद पर नाबाद 111 रन ठोके थे। वहीं शनिवार को राजकोट में श्रीलंका के खिलाफ 51 गेंद पर 112 रन की नाबाद पारी खेली। आईसीसी की टी20 रैंकिंग में सूर्यकुमार यादव फिलहाल नंबर-1 बल्लेबाज हैं।
सूर्यकुमार यादव के टी20 शतक -
117(55) वेस्टिंग, नॉटिंघम vs इंग्लैंड, जुलाई 2022
111*(51) वासंज, मट मौनगानुई vs न्यूजीलैंड, नवंबर 2022
112*(51) डब्ल्यूएसएल, राजकोट vs श्रीलंका, जनवरी 2023
अंतरराष्ट्रीय टी20 में तीन शतक जड़ने वाले सूर्यकुमार यादव पांचवे बल्लेबाज हैं। उनसे पहले रोहित शर्मा चार, ग्लेन मैक्सवेल, कॉलिन मुनरो और सबावून दविजी तीन- तीन शतक जड़ चुके है। साथ ही सूर्यकुमार ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल के बाद तीन अलग-अलग देशों में अंतरराष्ट्रीय टी20 शतक लगाने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज हैं।
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा शतक:
4 रोहित शर्मा (भारत)
3 सूर्यकुमार यादव (भारत)
3 ग्लेन मैक्सवेल (ऑस्ट्रेलिया)
3 कॉलिन मुनरो (न्यूजीलैंड)
3 सबावून दविजी (चेक रिपब्लिक)
अंतरराष्ट्रीय टी20 में 200 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से तीन शतक लगाने वाले सूर्यकुमार यादव इकलौते बल्लेबाज हैं। उनसे पहले सूर्यकुमार समेत 7 खिलाड़ियों ने ऐसा किया था। भारतीय बल्लेबाज ने न्यूजीलैंड के दिग्गज ब्रेंडन मैकुलम समेत क्रिस गेल, ग्लेन मैक्सवेल, एरोन फिंच और डेविड मिल जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है।
अंतरराष्ट्रीय T20 में 200+ स्ट्राइक-रेट के साथ शतक:
3 - सूर्यकुमार यादव (भारत)
2 - ब्रेंडन मैकुलम (न्यूज़ीलैंड)
2 - क्रिस गेल (वेस्टइंडीज)
2 - एरोन फिंच (ऑस्ट्रेलिया)
2 - डेविड मिलर (दक्षिण अफ्रीका)
2 - एविन लुईस (वेस्टइंडीज)
2 - ग्लेन मैक्सवेल (ऑस्ट्रेलिया)
सूर्यकुमार भारत के लिए टी20 में सबसे तेज शतक जमाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज है। रोहित शर्मा इससे पहले यह कारनामा कर चुके थे। रोहित ने साल 2017 में इंदौर में मात्र 35 गेंद में शतक लगाते हुए 118 रन की पारी खेली थी। वहीं शनिवार को सूर्यकुमार यादव ने 45 गेंदों पर शतक जड़ा। इसके अलावा श्रीलंका के खिलाफ शतक लगाने वाले सूर्यकुमार दूसरे बल्लेबाज हैं।
भारत के लिए सबसे तेज टी20 शतक
35 गेंद, रोहित शर्मा vs श्रीलंका (2017)
45 गेंद, सूर्यकुमार यादव vs श्रीलंका (2023)
46 गेंद, केएल राहुल vs वेस्टइंडीज (2016)
48 गेंद, सूर्यकुमार यादव vs इंग्लैंड (2022)
49 गेंद, सूर्यकुमार यादव vs न्यूजीलैंड (2022)
Published on:
08 Jan 2023 12:36 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
