
भारतीय क्रिकेट टीम (फोटो- IANS)
Suryakumar Yadav on MS Dhoni: T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम की शानदार जीत के बाद कई बड़े खुलासे हो रहे हैं। टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने महेंद्र सिंह धोनी को लेकर बड़ा खुलासा किया है। आपको बता दें कि ICC मेंस T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम ने 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए खिताबी मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार ट्रॉफी अपने नाम की।
भारतीय टीम दुनिया की पहली ऐसी टीम बन गई, जिसने खिताब डिफेंड किया और साथ ही मेजबान होने के नाते पहली बार कोई टीम चैंपियन बनी। इस बड़ी जीत के बाद भारतीय टीम को ढेर सारी बधाइयां मिल रही हैं। वहीं कई क्रिकेटर्स और कोच से लेकर कप्तान तक इस जीत का श्रेय अलग-अलग लोगों को दे रहे हैं। इसी दौरान सूर्यकुमार यादव ने भी धोनी को इसका क्रेडिट दिया। सूर्यकुमार यादव ने बताया कि वर्ल्ड कप के दौरान और उससे पहले महेंद्र सिंह धोनी से उनकी बातचीत हुई थी, जो टीम के लिए काफी अहम साबित हुई। उन्होंने कहा कि धोनी ने उन्हें बताया था कि टूर्नामेंट में कैसे खेलना है।
सूर्यकुमार ने कहा कि धोनी ने उनसे कहा था कि टीम बहुत मजबूत है और खिलाड़ियों को सिर्फ साहस और आत्मविश्वास के साथ खेलना होगा, जीत अपने आप मिल जाएगी। आपको बता दें कि सेमीफाइनल और फाइनल में भारतीय टीम ने उसी अंदाज में खेल दिखाया, जिसके लिए वह पिछले दो सालों से जानी जाती रही है। भारतीय टीम ने सेमीफाइनल और फाइनल दोनों मुकाबलों में 250 से ज्यादा रन बनाए।
T20 वर्ल्ड कप के इतिहास में इससे पहले कभी फाइनल मुकाबले में 200 रन भी नहीं बने थे, लेकिन टीम इंडिया ने फाइनल में 200 नहीं बल्कि 250 से ज्यादा रन बना दिए। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 200 रन के आंकड़े तक भी नहीं पहुंच सकी।
भारतीय टीम ने वर्ल्डकप का शानदार आगाज किया, ग्रुप A में सभी 4 मैच जीतकर सूर्या एंड कंपनी सुपर 8 में पहुंची। सुपर 8 के पहले मुकाबले में टीम इंडिया को साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार झेलनी पड़ी। इसके बाद जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार जीत हासिल कर मेन इन ब्ल्यू सेमीफाइनल में पहुंची, जहां उसने लगातार दूसरी बार इंग्लैंड को मात दी और फाइनल में जगह बनाई। फाइनल में कीवी टीम को चारों खाने चित्त कर टीम इंडिया चैंपियन बन गई।
Published on:
10 Mar 2026 09:00 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
T20 वर्ल्ड कप
