
पाकिस्तान क्रिकेट टीम
टी-20 वर्ल्ड कप के लिए सभी देशों ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। टीम चयन करने की डेडलाइन 15 सितंबर ICC ने तय की थी। अभी तक पाकिस्तान ने अपनी टीम का चयन नहीं किया है। पाकिस्तानी क्रिकेट में इस समय भूचाल आया है। कई खिलाड़ी चोटिल है और कुछ राजनीतिक वजहों से भी माहौल खराब चल रहा है। पाकिस्तान टीम के खिलाड़ी इस समय इंजरी से जूझ रहे हैं और इस वजह से टीम चयन में भी देरी हो रही है। चार से पांच खिलाड़ी इस समय इंजरी से जूझ रहे हैं और ये सभी बड़े खिलाड़ी है। अगह टी-20 वर्ल्ड कप से पहले ये खिलाड़ी फिट नहीं हुई तो फिर मुश्किलें बढ़ जाएंगे। अब सवाल ये खड़ा हो रहा है कि क्या इन खिलाड़ियों का टीम में चयन होगा या नहीं।
क्या मोहम्मद रिजवान की वापसी हो पाएगी?
एशिया कप में पाकिस्तान के सभी बल्लेबाज फ्लॉप रहे। सिर्फ मोहम्मद रिजवान ने रन बनाए। उन्होंने 6 मुकाबलों में 250 से ज्यादा रन बनाए। एशिया कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी रिजवान है। रिजवान इस समय दाएं पैर में लगी चोट से जूझ रहे हैं। एशिया कप में विकेट के पीछे ही उन्हें ये चोट लगी थी। पिछले कुछ समय से फिटनेस को लेकर उनके ऊपर लगातार सवाल खड़े हुए है।
पाकिस्तान को इंग्लैंड के खिलाफ 7 मैचों की टी-20 सीरीज भी खेलनी है। इस सीरीज में रिजवान शायद नहीं खेलेंगे। टी20 वर्ल्ड कप टीम में उन्हें जगह दी जाएगी लेकिन अगर वो फिट नहीं हुए तो फिर बाहर भी हो सकते हैं। शाहीन अफरीदी एशिया कप में भी नहीं खेले थे। वो भी लंबे समय से इंजरी से जूझ रहे हैं। वर्ल्ड कप तक शायद उनका फिट होना भी मुश्किल लग रहा है।
इस समय शाहीन अफरीदी लंदन में रीहैब कर रहे हैं। घुटने में उनकी खतरनाक चोट लगी थी। अगर टी20 वर्ल्ड कप अफरीदी नहीं खेलेंगे तो फिर कई टीमें राहत की सांस लेंगी। अभी उनका चयन किया जा सकता है लेकिन वो फिट नहीं हुए तो फिर उनकी जगह किसी और खिलाड़ी को जगह दी जाएगी।
यह भी पढ़ें- पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने विराट कोहली के संन्यास लेने पर चौंकाने वाला दिया बयान
फखर जमान के घुटने में लगी चोट
एशिया कप के फाइनल मैच में शादाब खान ने एक कैच छोड़ा था और वो टीम पर भारी पड़ गया था। एशिया कप में मिली हार की जिम्मेदारी भी शादाब खान ने ली थी। इस मुकाबले में उनके सिर पर चोट लग गई थी। शादाब की ये चोट बहुत ही गंभीर थी। अभी तक इस बारे में कोई अपडेट सामने नहीं आया। शादाब खान की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। शादाब अगर फिट नहीं हुए तो फिर चिंता और भी बढ़ जाएगी।
फखर जमान इस समय खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं लेकिन उनका टीम में रहना जरूरी है। वो कभी भी फॉर्म में वापसी कर सकते हैं। हाल ही में राशिद लतीफ ने कहा, फखर जमान टी20 वर्ल्ड कप टीम में नहीं होंगे। फखर के घुटने में चोट लगी है और वो चार से छह हफ्ते के लिए बाहर हो गए हैं। वो एक महीने के रेस्ट पर भी जा सकते हैं।
अब ये चार सीनियर खिलाड़ी इस समय फिटनेस से जूझ रहे हैं। ऐसे में पाकिस्तान के पास दूसरा कोई ऑप्शन भी नहीं है। बाबर आजम का खुद खऱाब फॉर्म चल रहा है। अगर ये चारों टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गए तो फिर पाकिस्तान का क्या हाल होगा आप समझ सकते हैं।
यह भी पढ़ें-बाबर आज़म का कवर ड्राइव शॉट अब साइंस की बुक्स में, जानें इससे क्या समझाएंगे बच्चों को
Published on:
15 Sept 2022 04:12 pm

बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
