
बाबज आजम का क्लासिक कवर ड्राइव
मौजूदा दौर के जितने भी क्रिकेटर है वो किसी ना किसी खास चीज के लिए फेमस माने जाते हैं। विराट कोहली को ले लीजिए वो अपनी क्लास और धैर्य के लिए जाने जाते हैं। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर स्टीव स्मिथ अलग-अलग तरह के शॉट्स के लिए जाने जाते हैं। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम अपनी खूबसूरत कवर ड्राइव के लिए जाने जाते हैं। सोशल मीडिया पर उनके कवर ड्राइव की लाखों वीडियो इस समय मौजूद है। आजम ने कवर ड्राइव के जरिए दिग्गज गेंदबाजों के खिलाफ रन बनाए हैं। उनका कवर ड्राइव इतना फेमस हो गया है कि अब पाकिस्तान के स्कूली बच्चे भी इस बारे में पढ़ते हुए नजर आएंगे। आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन पाकिस्तान के सभी स्कूलों में क्लास 9 के सिलेबस में शामिल कर दिया गया है। इस बुक में उनके कवर ड्राइव का एक सवाल पूछा गया था और ये सवाल अब सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है।
सोशल मीडिया पर हुए ट्रोल
पाकिस्तान में कई दिग्गज क्रिकेटर रहे लेकिन आपने ऐसा पहली बार सुना होगा कि किसी के कवर ड्राइव को सिलेबस में शामिल किया गया है। बाबर आजम के कवर ड्राइव की कई दिग्गज तारीफ कर चुके हैं। इस लिस्ट में नासिर हुसैन, ब्रेट ली और महेला जयवर्धने शामिल है। पाकिस्तान के पत्रकार सिराज हसन ने बाबर आजम से जुड़ा स्क्रीनशॉट शेयर किया और इसके बाद पुरी दुनिया में ये वायरल हो गया।
बाबर से जुड़ा सवाल फिजिक्स की बुक में शामिल किया गया है। हालांकि इसके बाद फैंस ने भी बहुत ट्रोल उन्हें किया। एक फैन ने तो ये तक कह दिया कि गतिज ऊर्जा का मतलब बाबर आजम से तो पूछ लो।
सवाल- बाबर आजम ने अपने बल्ले से कवर ड्राइव लगाने के लिए गेंद को 150J की Kinetic energy (गतिज ऊर्जा) दी है।
A) यदि बॉल का द्रव्यमान 120G हो तो वह किस रफ्तार से बाउंड्री पर जाएगी?
B) 450G द्रव्यमान वाली फुटबॉल को इतनी ही रफ्तार देने के लिए फुटबॉलर को उसे कितनी गतिज ऊर्जा देनी होगी?
यह भी पढ़ें- पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने विराट कोहली के संन्यास लेने पर चौंकाने वाला दिया बयान
बाबर आजम का खराब फॉर्म
एशिया कप 2022 बाबर आजम के लिए खास नहीं रहा। इस वजह से ही पाकिस्तान टीम को हार का सामना करना पड़ा। बाबर ने एशिया कप में छह मुकाबले खेले और सिर्फ 68 रन बनाए। एक मैच में भी वो लंबी पारी नहीं खेल पाए। हाल ही में उनकी कप्तानी के ऊपर भी सलमान बट्ट ने सवाल खड़े किए थे। बट्ट ने कहा था कि बाबर टीम में दोस्ती निभा रहे हैं और वो अपने दोस्तों को ही जगह देते हैं।
अगले महीने टी-20 वर्ल्ड कप ऑस्ट्रेलिया में खेला जाएगा। पाकिस्तान की मुश्किलें लगातार बढ़ रही है। कई खिलाड़ी चोटिल हो गए है। बाबर आजम का खराब फॉर्म भी चिंता का विषय है। ऐसे में टी-20 वर्ल्ड कप भी पाकिस्तान के लिए बुरा जा सकता है। वर्ल्ड कप से पहले इंग्लैंड और पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज खेली जाएगी। बाबर आजम अगर इस सीरीज में भी फ्लॉप रहे तो फिर पाकिस्तान का काम तमाम हो जाएगा।
यह भी पढ़ें- क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट की ICC रैंकिंग में टॉप-15 में शामिल 2 भारतीय बल्लेबाज
Published on:
15 Sept 2022 03:22 pm
