30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs NED: रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया, भारतीय टीम ने प्लेइंग 11 में किया ये बदलाव

IND vs NED: भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। इस मैच के लिए भारत ने अपनी प्लेइंग 11 में एक बदलाव किया है। टीम ने दिग्गज ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को आराम दिया है। उनके स्थान पर खब्बू विकेट कीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को मौका मिला है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 27 Oct 2022, 12:45 PM IST

india.png

India vs Netherlands T20 world cup 2022 Toss: टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सुपर 12 का 23वां मुक़ाबला भारत और नीदरलैंड के बीच खेला जा रहा है। सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (SCG) में खेले जा रहे इस मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है। कप्तान रोहित ने प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं, नीदरलैंड के कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने भी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है।

एससीजी की पिच बल्लेबाजी के लिए अंकूल है। ऐसे में भारतीय कप्तान का यह फैसल सही है। भारतीय टीम टी20 फॉर्मेट में पहली बार नीदरलैंड का सामना कर रही है। इससे पहले वह दो वनडे उसके खिलाफ खेल चुकी है। 2003 और 2011 वर्ल्ड कप में भारत ने नीदरलैंड को हराया था। भारतीय टीम अगर यह मैच जीत लेती है तो उसकी सेमीफाइनल की राह आसान हो जाएगी। वहीं नीदरलैंड की बात करें तो उसे सुपर 12 के पहले मुक़ाबले में बंगालदेश के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में भारतीय टीम के खिलाफ नीदरलैंड यह मैच हर हाल में जीतना चाहेगी।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारतः रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह।

नीदरलैंडः स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान और विकेटकीपर), विक्रमजीत सिंह, मैक्स ओडॉड, बास डी लीड, कॉलिन एकरमैन, टॉम कूपर, टिम प्रिंगल, लोगान वैन बीक, रोलोफ वैन डेर मर्व, फ्रेड क्लासेन, पॉल वैन मीकेरेन।