
T20 वर्ल्ड कप 2022
काफी जद्दोजहद के बाद पाकिस्तान ने टी-20 वर्ल्ड कप के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। टीम में ज्यादा बदलाव नहीं किया गया है। इंजरी से जूझ रहे कुछ खिलाड़ियों को टीम में रखा गया है। पाकिस्तानी मैनेजमेंट को भरोसा है कि वर्ल्ड कप तक ये खिलाड़ी फिट हो जाएंगे। एशिया कप में जो टीम थी लगभग वही टीम पाकिस्तान की टी-20 वर्ल्ड कप में भी खेलेगी। इस टीम में फखर जमां आपको नजर नहीं आएंगे। उन्हें वर्ल्ड कप से बाहर का रास्ता दिखाया गया है। जमां पिछले कुछ समय से रन नहीं बना पा रहे थे, इसके अलावा एशिया कप के दौरान उन्हें इंजरी भी आ गई थी। पाकिस्तान का तेज गेंदबाजी आक्रमण इस बार शानदार लग रहा है। एक बार फिर कमान बाबर आजम को सौंपी गई है।
फखर जमां को किया गया बाहर
पाकिस्तानी चयनकर्ताओं ने इंजरी से जूझ रहे खिलाड़ियों पर भरोसा जताया है। धाकड़ तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी और मोहम्मद वसीम जूनियर की वापसी हुई है। इसके अलावा शादाब खान और मोहम्मद रिजवान को भी जगह दी गई है। ये दोनों भी इस समय इंजरी से जूझ रहे हैं। टीम में एक ही बड़े खिलाड़ी का नाम ड्राप हुआ है और वो फखर जमां है। जमां ने एशिया कप में हांगकांग के खिलाफ अर्धशतक लगाया था। उनकी जगह इस बार हैदर अली को जगह दी गई है।
टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान का पहला मुकाबला भारत के साथ 23 अक्टूबर को होगा। दोनों टीमों के बीच मुकाबला मेलबर्न में खेला जाएगा। वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तान को इंग्लैंड के खिलाफ भी सात मैचों की टी-20 सीरीज खेलनी है। एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच दो मुकाबले हुए थे। एक मैच भारत ने जीता और दूसरा मुकाबला पाकिस्तान ने जीता था।
यह भी पढ़ें- T20 वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तानी खेमे में मचा हड़कंप
टी-20 वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तान की टीम
बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान (उपकप्तान), आसिफ अली, हैदरी अली, हारिस रऊफ, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, शाहीन शाह अफरीदी, शान मसूद, उस्मान कादिर।
रिजर्व: फखर जमान, मोहम्मद हारिस, शाहनवाज दहानी
यह भी पढ़ें- महेंद्र सिंह धोनी के 3 जिगरी दोस्तों ने बीते 9 दिनों में ले लिया क्रिकेट से संन्यास
Published on:
15 Sept 2022 06:02 pm

बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
