23 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डेल स्टेन की वजह से सेमीफाइनल से बाहर होने के कगार पर टीम इंडिया? वर्ल्डकप से पहले खोल दी थी पोल

आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्डकप 2026 में भारतीय ओपनर्स पूरी तरह फ्लॉप रहे हैं और टीम इंडिया के लिए अब तब सबसे बड़ी साझेदारी सिर्फ 25 रन की कर पाए हैं। जबकि 4 मैचों में तो 10 रन की भी पार्टनरशिप नहीं हो पाई।

2 min read
Google source verification
Dale Steyn

ईशान किशन और डेल स्टेन (फोटो- IANS)

Team India Opening Partnership in T20 World Cup 2026: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार को भारतीय टीम को टी20 वर्ल्ड कप इतिहास की सबसे बड़ी हार झेलनी पड़ी। भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका के खिलाफ 76 रन से हार का सामना करना पड़ा। इस मुकाबले में 188 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया 111 रन पर ढेर हो गई।

डेल स्टेन ने खोल दी थी पोल

इस हार के बाद भारतीय टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को भी बड़ा झटका लगा है। हालांकि इन सबके पीछे दिग्गज तेज गेंदबाज डेल स्टेन का एक ट्वीट चर्चा में है। दरअसल, टी20 वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले ही डेल स्टेन ने ट्वीट कर दुनिया को बता दिया था कि अगर भारतीय ओपनर्स से पार पाना है, तो किस तरह की गेंदबाजी करनी होगी।

वर्ल्ड कप के शुरू होते ही लगभग सभी टीमों ने उसी रणनीति का इस्तेमाल किया और नतीजा यह रहा कि अभिषेक शर्मा और ईशान किशन की जोड़ी चार मैच खेलने के बावजूद अब तक एक भी मुकाबले में 10 रन की साझेदारी तक नहीं कर पाई है। साउथ अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने 4 फरवरी (टी20 वर्ल्डकप शुरू होने से ठीक पहले) को ट्वीट कर बताया था कि भारतीय ओपनर्स के सामने तेज गेंदबाजी के अलावा और विकल्पों का इस्तेमाल ज्यादा कारगर साबित हो सकता है।

टीम इंडिया के दोनों ओपनर्स की इस टूर्नामेंट में सबसे बड़ी साझेदारी 25 रन की रही है, लेकिन उस मैच में अभिषेक शर्मा नहीं खेल रहे थे। उस मुकाबले में ईशान किशन ने संजू सैमसन के साथ ओपनिंग की थी। इस टूर्नामेंट में अभिषेक शर्मा का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है। वह चार मैचों में तीन बार शून्य पर आउट होने के बाद कुल मिलाकर सिर्फ 15 रन ही बना पाए हैं। दूसरी ओर ईशान किशन का प्रदर्शन भी कुछ खास नहीं रहा है।

दोनों ओपनर्स ने पहले मैच में यूएसए के खिलाफ 8 रन की साझेदारी की थी। नामीबिया के खिलाफ मुकाबले में अभिषेक शर्मा को रेस्ट दिया गया था, जिसमें टीम इंडिया के ओपनर्स ने 25 रन जोड़े। पाकिस्तान के खिलाफ अभिषेक शर्मा की वापसी हुई, लेकिन उस मैच में दोनों सिर्फ 1 रन की साझेदारी कर पाए। नीदरलैंड्स और साउथ अफ्रीका के खिलाफ मुकाबलों में तो दोनों ओपनर्स के बीच एक रन की भी साझेदारी नहीं हो सकी।

अब तक ओपनिंग साझेदारी

  • USA के खिलाफ 8 रन की साझेदारी
  • नामीबिया के खिलाफ 25 रन की साझेदारी (अभिषेक शर्मा नहीं खेले)
  • पाकिस्तान के खिलाफ 1 रन की साझेदारी
  • नीदरलैंड्स के खिलाफ 0 रन की साझेदारी
  • साउथ अफ्रीका के खिलाफ 0 रन की साझेदारी