4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

TATA फिर बना IPL टाइटल स्पॉन्सर, हर साल BCCI को देगा 500 करोड़

टाटा के अलावा आदित्य बिड़ला ग्रुप (ABG) ने राइट्स खरीदन में दिलचस्पी दिखाई। एबीजी ने 2500 करोड़ की बोली लगाई। वहीं, टाटा ग्रुप राइट-टू-मैच कार्ड का इस्तेमाल करते हुए एबीजी जितनी रकम देने पर राजी हो गया।

2 min read
Google source verification
ipl.png

Indian premier league Title sponsor: टाटा ग्रुप एक बार फिर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का टाइटल स्पॉन्सर बना गया है। टाटा ने 2500 करोड़ रुपये की बड़ी बोली लगाते हुए अगले पांच सालों के लोए टाइटल स्पॉन्सरशिप के राइट्स खरीद लिए हैं। इसका मतलब है टाटा बीसीसीआई को प्रति सीजन 500 करोड़ रुपये देगा।

बीसीसीआई के मानद सचिव जय शाह ने कहा, 'हमें आईपीएल के शीर्ष प्रायोजक के रूप में टाटा समूह के साथ साझेदारी की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। लीग ने कौशल, उत्साह और मनोरंजन के अपने बेजोड़ मिश्रण के साथ दुनिया भर के दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया है। इसी तरह टाटा समूह विभिन्न वैश्विक क्षेत्रों में अपनी पहचान बनाते हुए, उत्कृष्टता के प्रतीक के रूप में उभरा है। यह सहयोग विकास, नवाचार और उत्कृष्टता के प्रति पारस्परिक समर्पण की भावना का प्रतीक है।'

विविध कार्यक्षेत्रों वाले टाटा समूह ने 2500 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड मूल्य पर बीसीसीआई के साथ अपने सहयोग को नवीनीकृत किया है, जो लीग के इतिहास में अब तक की सबसे अधिक प्रायोजन राशि है। टाटा के अलावा आदित्य बिड़ला ग्रुप (एबीजी) ने राइट्स खरीदन में दिलचस्पी दिखाई। एबीजी ने 2500 करोड़ की बोली लगाई। वहीं, टाटा ग्रुप राइट-टू-मैच कार्ड का इस्तेमाल करते हुए एबीजी जितनी रकम देने पर राजी हो गया।

आईपीएल के अध्यक्ष अरु सिंह धूमल ने कहा, 'आईपीएल 2024-28 के शीर्षक प्रायोजन के लिए टाटा समूह के साथ सहयोग आईपीएल की यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। टाटा समूह द्वारा ढाई हजार करोड़ रुपये की रिकॉर्ड-तोड़ राशि विशाल मूल्य का प्रमाण है। यह अभूतपूर्व राशि न केवल लीग के इतिहास में एक नया मानदंड स्थापित करती है, बल्कि वैश्विक प्रभाव वाले एक प्रमुख खेल आयोजन के रूप में आईपीएल की स्थिति की भी पुष्टि करती है। टाटा समूह की क्रिकेट और खेल के प्रति प्रतिबद्धता वास्तव में सराहनीय है, और हम नई ऊंचाइयों को छूने के लिए तत्पर हैं। एक साथ मिलकर और प्रशंसकों को अद्वितीय क्रिकेट मनोरंजन प्रदान कर रहे हैं।'

टाटा समूह के पास पहले 2022 और 2023 में आईपीएल के लिए शीर्षक प्रायोजन अधिकार थे और वह दुनिया की सबसे बड़ी महिला टी20 लीग, महिला प्रीमियर लीग का शीर्षक प्रायोजक भी है।