3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शिखर धवन की कप्तानी वाली टीम इंडिया श्रीलंका के लिए रवाना

भारतीय सीमित ओवरों की टीम सोमवार को श्रीलंका रवाना हो गई है और टीम शाम चार बजे के बाद कोलंबो पहुंच चुकी होगी।

less than 1 minute read
Google source verification
team_india.jpg

नई दिल्ली। भारतीय सीमित ओवरों की टीम सोमवार को श्रीलंका रवाना हो गई है और टीम शाम चार बजे के बाद कोलंबो पहुंच चुकी होगी। भारतीय टीम (Team India ) को श्रीलंका के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज खेलनी है। टीम में 20 खिलाड़ी और पांच नेट गेंदबाज शामिल हैं। श्रीलंका क्रिकेट (SLC) के अधिकारी ने पुष्टि करते हुए कहा, ‘भारतीय टीम चार बजे के बाद कोलंबो पहुंचेगी और सीधे क्वारंटीन पीरियड शुरू करेगी।’

यह भी पढ़ें:—पाकिस्तानी खिलाड़ी कामरान ने लिया कोहली का पक्ष, बोले-'क्या गारंटी है दूसरा कप्तान ट्रॉफी दिला देगा?'

बीसीसीआई ने ट्वीट कर दी जानकारी
शिखर धवन की कप्तानी और कोच राहुल द्रविड़ के नेतृत्व में टीम इंडिया श्रीलंका के साथ अगले महीने तीन वनडे और तीन टी20 मैच खेलेगी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने ट्वीट कर कहा, ‘ऑल सेट। श्रीलंका जाने वाले खिलाड़ी प्लेन में हैं।’ धवन ने रविवार को बताया था कि टीम कोलंबो पहुंचने के तीन दिन बाद अभ्यास शुरू करेगी।

यह भी पढ़ें:—विराट कोहली और रोहित शर्मा में से बेहतर कौन? आकाश चोपड़ा के सवाल पर एक्सपर्ट्स ने दिया जवाब

भारतीय टीम इस प्रकार है :
शिखर धवन (कप्तान), पृथ्वी शॉ, देवदत्त पडीकल, रुतुराज गायकवाड़, सूर्यकुमार यादव, मनीष पांडे, हार्दिक पांड्या, नीतीश राणा, ईशन किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), युजवेंद्र चहल, राहुल चाहर, के. गौतम, क्रुणाल पांड्या, कुलदीप यादव, वरूण चक्रवर्ती, भुवनेश्वर कुमार (उपकप्तान), दीपक चाहर, नवदीप सैनी और चेतन सकारिया।

नेट गेंदबाज : इशान पोरेल, संदीप वारियर, अर्शदीप सिंह, साई किशोर और सिमरनजीत सिंह।

Story Loader