6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

2019 वर्ल्डकप के बाद इन बड़ी टीमों से भिड़ेगी टीम इंडिया

साल 2019-2023 तक अपनी धरती पर इन देशों के खिलाफ भिड़ेगा भारत

2 min read
Google source verification
indian cricket team

क्रिकेट वर्ल्डकप आने में भले ही अभी समय हो लेकिन बीसीसीआई ने अभी से 2019-2023 तक की सभी सीरीज फाइनल कर दी हैं। भारत 2019-2023 तक के बीच अपनी सरजमीं पर सभी फॉर्मेट्स में टोटल 81 मैच खेलेगा।

indian cricket team

बता दें कि यह मौजूदा फ्यूचर टूर प्रोग्राम से 30 ज्यादा है। हालांकि बीसीसीआई ने यह भी कहा है कि बेशक मैचों की संख्या ज्यादा हो लेकिन हर खिलाड़ी को हर साल खेलने के दिनों में कटौती की जाएगी।

बता दें कि 2019 से 2023 के दौरान भारत अपनी धरती पर इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बड़ी सीरीज खेलेगा। इसके अलावा मीटिंग में यह भी फैसला लिया गया कि वह अफगानिस्तान के लिए टेस्ट मैच की मेजबानी भी करेगा। हालांकि इस टेस्ट मैच की अभी डेट फिक्स नहीं की गई है।

indian cricket team

मीटिंग में 2019-2023 के बीच होने वाले मैचों के अलावा और भी फैसले लिए गए जैसे मीटिंग में राजस्थान क्रिकेट संघ का निलंबन हटाया गया है। लेकिन उसके साथ भी एक शर्त लगाई गई है जिसमें पूर्व आईपीएल प्रमुख ललित मोदी को आरसीए के संचालन से दूर रखा जाएगा।