
युवराज सिंह 2.0 ऑफ़ क्रिकेट और थाली आवा रजनीकांत मना रहे हैं इस अंदाज में जन्मदिन
नई दिल्ली । क्रिकेट को अपनी ताबतोड़ बल्लेबाजी से एक नया रूप देने वाले बल्लेबाजों की जब भी बात होगी तो 12 नंबर की जर्सी पहनने वाले और कैंसर जैसी जानलेवा बिमारी से लड़ कर उस पर फतह हासिल करने युवराज सिंह का नाम जरूर लिया जाएगा । क्रिकेट को जैसे युवराज ने अपना बहुमूल्य योगदान दिया है वैसा ही योगदान कुछ दक्षिण भारत में ‘भगवान’ की तरह पूजे जाने वाले रजनीकांत ने भी फिल्म इंडस्ट्री को दिया है । आज साल के बाहरवें महीने और महीने के बाहरवें तारीख को यह दोनों सुपर स्टार अपना जन्मदिन बड़े अनोखे अंदाज में मना रहे हैं ।
विश्वकप के लिए लगाई थी दांव पर जान-
युवराज जहां आज अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं वही रजनीकांत आज यानि 12 दिसंबर को 68 साल के हो गए हैं । उनके फैन्स ने इस दिन के लिए जमकर तैयारी भी की है और ऐसा प्लान बनाया है कि जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। इंग्लैंड के स्टुअर्ट ब्रॉड के खिलाफ 6 गेंदों में 6 सिक्स मरने वाले सिक्सर किंग युवराज सिंह ने भारतीय टीम के 2011 विश्व कप जीतने के अभियान में अहम भूमिका निभाई थी । अपने दर्द को भूल कर उन्होंने भारतीय टीम को विश्व कप जीताया और क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर को उनके आखिरी विश्व कप में ट्रॉफी के साथ विदाई भी की दी । आज अपने जन्मदिन के दिन उनके फैंस ने सोशल मीडिया पर एक सवाल भी किया है की जब धोनी को पद्मभूषण दिया जा सकता है और सचिन को भारत रत्न दिया जा सकता है तो एक ऐसे खिलाड़ी को जिसने अपनी जिंदगी को दांव पर लगा कर कड़ोरों भारतीयों के सपने को विश्वकप दिलवा कर पूरा किया उन्हें अब टीम में भी जगह नहीं मिल रही । क्या यह सही है ?
2.0 फिल्म से रजनीकांत ने दिया है संदेश-
खराब फॉर्म से जूझ रहे युवराज को भारतीय टीम में तो जगह नहीं ही मिल रही अब आईपीएल में भी कोई टीम उन्हें खरीदती है या नहीं इसपर सवाल बना हुआ है । खैर कैंसर से जीतकर आये युवराज ने आज भी अपने संघर्ष वाले दिनों को नहीं भुला है। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट से यह घोषणा की है की वो अपने जन्मदिन के दिन 25 ऐसे बच्चो को मदद करेंगे जो कैंसर से लड़ रहे हैं उन्होंने इसके लिए अपने फैंस को भी आगे आने के लिए अपील की है । वहीं रजनीकांत के फैंस ने उनकी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 2.० में दिए गए संदेश पर अमल करते हुए आज रजनीकांत के जन्मदिन पर 68 मिनट तक अपने अपने मोबाइल फोन बंद रखने की अपील की है। फैन्स ने इसी को मद्देनज़र रखते हुए12 दिसंबर को दोपहर 12 बजकर 12 मिनट पर मोबाइल फोन्स बंद कर दिए जाएंगे और एक बजकर 20 मिनट पर उसे खोला जाएगा। रजनीकांत की फिल्म में मोबाइल की तरंगों से कैसे पक्षियों को नुकसान पहुंचत है यह दिखाया गया है ।
Updated on:
12 Dec 2018 04:28 pm
Published on:
12 Dec 2018 03:48 pm

बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
