
इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है और मेन इन ब्ल्यू की नई जर्सी भी लॉन्च हो चुकी है। टीम इंडिया पिछले टूर्नामेंट में अंतिम चार में इंग्लैंड से हार गई थी, उस दौरान जसप्रीत बुमराह की काफी कमी खली थी। इस तेज गेंदबाज के न होने की वजह से भारतीय टीम उस समय की वर्ल्ड चैंपियन इंग्लैंड से सेमीफाइनल में 10 विकेट से हार गई थी। इस बार जसप्रीत बुमराह पूरी तरह फिट हैं और गेंदबाजी आक्रमण को धार देने के लिए तैयार हैं। हालांकि बुमराह गेंदबाजी के दौरान जितने खतरनाक दिखते हैं, स्वभाव से वह उतने ही नर्म हैं। बुमराह की लव स्टोरी भी काफी इंट्रेस्टिंग हैं।
बुमराह की शादी स्पोर्ट्स एंकर संजना गणेशन से हुई है, जो पहली बार बुमराह की दोस्त आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2019 में बनी थीं। उससे पहले वह बुमराह का आईपीएल के दौरान कई बार इंटरव्यू कर चुकी थीं लेकिन दोनों एक दूसरे को घमंडी समझते थे, इसलिए बात नहीं करते थे। 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एक इंटरव्यू के दौरान दोनों की बात हुई और फिर दोनों के बीच लंबी बातचीत होने लगी। दोनों जल्द ही अच्छे दोस्त भी बन गए।
दो साल एक दूसरे को डेट करने के बाद 2021 में बुमराह और संजना ने सिख रीति रिवाज से शादी कर ली। आपको बता दें कि जसप्रीत बुमराह सिख हैं तो संजना गणेशन दक्षिण भारतीय हिंदू हैं। संजना का अपनी जिंदगी में आना, बुमराह अपने आप को लकी मानते हैं। वह कहते हैं कि स्पोर्ट्स एंकर होने के नाते संजना को खेल की समझ है और उन्हें पता है कि खिलाड़ी किस दौर से गुजरते हैं। 4 सितंबर को बुमराह और संजना माता पिता बन गए, जब संजना ने बेटे को जन्म दिया। ज्यादातर दौरों पर बुमराह के साथ संजना जाती हैं, जो अपने पति का हौसला बढ़ाने में और खेल के बाद मूड ठीक करने में मदद करती हैं।
Updated on:
9 May 2024, 5:23 PM IST
Published on:
7 May 2024, 2:48 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.