13 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इन क्रिकेटरों को नहीं मिला Team India में खेलने का मौका तो खेले दूसरे देश से

भारतीय क्रिकेट का घरेलू ढांचा काफी अच्छा है। इस कारण काफी प्रतिभाशाली क्रिकेटर हर साल यहां से निकलते हैं, लेकिन इसके बावजूद कइयों को Team India से खेलने का मौका नहीं मिल पाता है।
3 min read
Google source verification
Jeet Raval

Jeet Raval

नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट का घरेलू ढांचा काफी मजबूत है। इस कारण प्रतिभाशाली भारतीय खिलाड़ियों की लिस्ट भी लंबी है, जो तमाम योग्यता होने के बावजूद भारत का प्रतिनिधित्व करने से सिर्फ इसलिए वंचित रह जाते हैं, क्योंकि टीम इंडिया (Team India) में जगह खाली नहीं होती। घरेलू टूर्नामेंटों में हर साल दो दर्जन से अधिक प्रतिभाशाली क्रिकेटर निकल कर आते हैं, जिनमें से कुछ को ही भारतीय टीम (Indian Cricket Team) में जगह मिल पाती है और बाकी दुर्भाग्यशाली रह जाते हैं। सालों-साल लगातार बेहतर प्रदर्शन करने के बावजूद वह देश के लिए नहीं खेल पाते हैं। ऐसे में कई क्रिकेटरों ने अपना करियर बनाने के लिए दूसरे देश की तरफ रुख किया और वहां की राष्ट्रीय टीमों से खेले। इस आलेख में ऐसे ही कुछ क्रिकेटरों के बारे में बताते हैं, जो भारत के घरेलू क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन करने के बावजूद टीम इंडिया में जगह नहीं बना पाने के कारण दूसरे देश चले गए (Indians Played for Other Countries) और वहां से खेलने लगे।

मुनिस अंसारी, ओमान

तेज गेंदबाज मुनीस अंसारी (Munish Ansari) ने लंबे समय तक घरेलू क्रिकेट में मध्य प्रदेश की टीम प्रतिनिधित्व किया और शानदार प्रदर्शन किया। इंदौर में जन्मे मुनीस का लक्ष्य टीम इंडिया से खेलना था, लेकिन भारतीय टीम में मौका न मिलता देख उन्होंने देश छोड़ने का निर्णय लिया और ओमान चले गए। अब वह ओमान की राष्ट्रीय टीम (Oman Cricket Team) की ओर से खेल रहे हैं।

कृष्णा चंद्रन, संयुक्त अरब अमीरात

केरल के हरफनमौला कृष्णा चंद्रन (KrishnaChandran ) काफी प्रतिभाशाली क्रिकेटर हैं। उन्होंने भारत की घरेलू टीम केरल की तरफ से कई वर्षों तक काफी दमदार प्रदर्शन किया, लेकिन भारत की तरफ से खेलने का मौका न मिलने पर वह संयुक्त अरब अमीरात चले गए। अब वह वहां की राष्ट्रीय टीम (UAE Cricke Team) के नियमित सदस्य हैं। वह अब तक युएई की तरफ से 12 एकदिवसीय मैच खेल चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 16.75 की औसत से 134 रन बनाए हैं और सात विकेट भी लिए हैं।

स्वप्निल पाटिल, संयुक्त अरब अमीरात

विकेटकीपर बल्लेबाज स्वप्निल पाटिल (Swapnil Patil) ने महाराष्ट्र की ओर से घरेलू टूर्नामेंट में खेला करते थे। इस दौरान उनका प्रदर्शन विकेट के पीछे और बल्लेबाजी दोनों में बेहतरीन रहा। इसके बावजूद राष्ट्रीय टीम में अपने लिए जगह न बनता देख उन्होंने युएई जाने का निर्णय लिया। वह अब संयुक्त अरब अमीरात की ओर से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलते हैं। युएई की ओर से वह अब तक 13 वनडे और 18 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं। इनमें वह क्रमश: 263 और 187 रन बना चुके हैं।

जीत रावल, न्यूजीलैंड

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम (New Zealand Cricket Team) के भारतीय मूल (Indian Origin Cricketer) के सलामी बल्लेबाज जीत रावल (Jeet Raval) टेस्ट विशेषज्ञ माने जाते हैं। फिलहाल वह टीम इंडिया से बाहर हैं, लेकिन पिछले कुछ सालों तक वह न्यूजीलैंड टीम के नियमित सदस्य हुआ करते थे। उन्होंने अपनी टीम के लिए कई शानदार पारियां खेली है। वह गुजरात के अहमदाबाद के रहने वाले हैं। बाद में अपने परिवार के साथ न्यूजीलैंड जाकर बस गए।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग