28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ये इंग्लैंड के उस क्रिकेटर की तस्वीर है, जिसने भारत को चौथे टेस्ट में बुरी तरीके से हराया

इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया को चौथे टेस्ट में 60 रन से हार झेलनी पड़ी थी, इस मैच को हार भारतीय टीम सीरीज भी 3-1 से हार गयी थी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Akashdeep Singh

•

Updated: 5 Sep 2018, 3:07 PM IST

MOEEN ALI

ये इंग्लैंड के उस क्रिकेटर की तस्वीर है, जिसने भारत को चौथे टेस्ट में बुरी तरीके से हराया

नई दिल्ली। इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट मुकाबले में भारतीय टीम ने अच्छी स्थिति से मैच गंवा दिया था। भारतीय टीम ने पहली इनिंग में बढ़त हासिल कर ली थी इसके बावजूद उनको हार का सामना करना पड़ा। टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ी मुशीबत बनी मोइन अली की स्पिन गेंदबाजी। मोइन अली ने मैच में कुल 9 विकेट झटके और उन्होंने पहली पारी में अच्छी बल्लेबाजी भी की। उन्ही की बदौलत इंग्लैंड ने चौथा टेस्ट मुकाबला 60 रनों से जीतकर सीरीज पर 3-1 से कब्ज़ा जमाया। जो तस्वीर आप ने खबर में देखी वह मोइन अली की ही है।


कब की है तस्वीर-
एलिस्टर कुक संन्यास लेने वाले हैं, वह 160 मैच खेल चूके हैं और उन्होंने लगातार 158 मैच खेले हैं। कुक ने 2006 में भारत के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया था। अपने पहले ही टेस्ट में कुक ने शानदार शतकीय लगाया था। हालांकि उस मैच के बाद वे बिमार हो गए थे और उस सीरीज का आखिरी टेस्ट उन्होंने नहीं खेला। लेकिन उसके बाद कुक ने इंग्लैंड के लिए खेलते हुए एक भी टेस्ट मैच मिस नही किया। मोइन अली की यह तस्वीर उसी समय की है जब कुक ने अपना आखिरी मैच किया था।

मोइन अली की चौथे टेस्ट में शानदार गेंदबाजी-
मोइन अली ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चौथे टेस्ट मुकाबले में भारतीय टीम को चित कर दिया था। मोइन अली ने पहली इनिंग में 5 विकेट झटके थे और दूसरी इनिंग में 4 विकेट झटके। इसके साथ ही उन्होंने पहली इनिंग में 40 रन की पारी खेली थी और सैम करन के साथ अच्छी साझेदारी कर टीम को औसत स्कोर तक पहुंचाया था। इसके लिए उनको मैन ऑफ़ द मैच भी चुना गया था।


मोइन अली का करियर-
मोइन अली ने अभी तक कुल 51 टेस्ट मैच खेले हैं जिसमे उन्होंने 39.04 की औसत से 142 विकेट झटके हैं। वह 5 बार 5 विकेट झटक चुके हैं। बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने इतने ही मैचों में 2544 रन 32.20 की औसत से बनाए हैं। टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम 5 शतक और 12 अर्धशतक हैं। इसके साथ ही वह 6 बार मैन ऑफ़ द मैच का ख़िताब भी अपने नाम कर चुके हैं।