1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 3 बल्लेबाज, सूर्यकुमार यादव ने रचा इतिहास

साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टी-20 मैच में सूर्यकुमार यादव ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। इस पारी के बाद सूर्या ने कई वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए है। एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बल्लेबाज भी सूर्या बन गए है। उन्होंने दिग्गजों को पीछे कर ये कारनामा किया है।

2 min read
Google source verification
सूर्यकुमार यादव

सूर्यकुमार यादव

साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टी-20 में सूर्यकुमार यादव ने 33 गेंदों में 50 रन बनाए। अपनी इस पारी में उन्होंने 5 चौके और 3 सिक्स लगाए। सूर्या का टी-20 करियर अभी बहुत छोटा है लेकिन उन्होंने सभी को प्रभावित कर दिया है। कुछ शानदार पारियां खेलकर टीम इंडिया को वो अभी तक जीत दिला चुके हैं। सबसे बड़ी बात है कि अपनी पारियों में वो शानदार सिक्स भी लगाते हैं। मैदान के चारों तरफ वो खेलते हैं और इस वजह से उन्हें 360 डिग्री प्लेयर कहा जाता है। कई रिकॉर्ड उन्होंने टी-20 में अपने नाम कर लिए है। इस बार तो एक नहीं बल्कि दो रिकॉर्ड उन्होंने कायम कर दिए। एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सिक्स मारने वाले बल्लेबाज वो बन गए है। आइए आपको तीन बल्लेबाजों के बारे में बताते हैं।

1) सूर्यकुमार यादव

सूर्या के लिए साल 2022 अभी तक बहुत शानदार गया है। सबसे ज्यादा रन रन टी-20 में वो बना चुके हैं। पांच अर्धशतक और 1 शतक वो लगा चुके हैं। अभी तक 45 सिक्स वो मार चुके हैं। भारत की तरफ से भी शिखर धवन उन्होंने पीछे छोड़ दिया है। सोचिए अभी तक वो 45 सिक्स मार चुके हैं और साल खत्म होने तक टीम इंडिया को बहुत टी-20 मुकाबले खेलने हैं। सूर्या का ये आंकड़ा बहुत आगे जाएगा और आगे जाकर उनके रिकॉर्ड को तोड़ना बहुत मुश्किल होगा। भारतीय टीम के लिए मिडिल ऑर्डर में जबरदस्त बल्लेबाजी वो कर रहे हैं।



2) मोहम्मद रिजवान


इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर पाकिस्तान के ओपनर रिजवान है। रिजवान इस समय भी जबरदस्त फॉर्म में चल रहे हैं। ये कारनामा उन्होंने साल 2021 में किया था। इस साल रिजवान ने कुल 42 सिक्स लगाए थे। अब उनका ये रिकॉर्ड सूर्य़कुमार यादव ने इस साल तोड़ दिया है। रिजवान इस समय टी-20 रैंकिंग में भी पहले स्थान पर है और दूसरे नंबर पर सूर्या है। आने वाले समय में रिजवान से आगे सूर्या निकल सकते हैं। वैसे पाकिस्तान के लिए अभी तक रिजवान ने बहुत ही ऐतिहासिक पारियां खेली है।

यह भी पढ़ें- IND vs SA 1st T20: टीम इंडिया के गेंदबाजों का कहर



3) मार्टिन गुप्टिल


न्यूजीलैंड के ओपनर बल्लेबाज गुप्टिल के टी-20 रिकॉर्ड बहुत ही शानदार है। टी-20 के बड़े रिकॉर्ड्स की बात करें तो पहले नंबर पर रोहित शर्मा का नाम आता है और उसके बाद दूसरे नंबर पर मार्टिन गुप्टिल है। गुप्टिल ने पिछले साल यानी 2021 में 41 सिक्स लगाए थे। इस लिस्ट में वो तीसरे नंबर पर है। गुप्टिल के लिए पिछला साल शानदार रहा था। हालांकि इस साल वो ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाए है। टी-20 वर्ल्ड कप में जरूर उनसे न्यूजीलैंड को बहुत उम्मीदें होंगी।

यह भी पढ़ें- IND vs SA 1st T20: भारत ने साउथ अफ्रीका को 8 विकेट से हराया

Story Loader