22 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IPL 2026 से पहले विराट कोहली ने RCB को दी चेतावनी, कहा – एक मिनट भी बर्बाद किया…

RCB, Virat Kohli: IPL 2026 की शुरुआत से पहले विराट कोहली ने RCB के कैंप में खलबली मचा दी है। डिफेंडिंग चैंपियन को दी चेतावनी कि 'बर्बाद मत करो एक भी मिनट'। जानें कौन हैं वो अंडर-19 सितारे जिन पर टिकी है कोच एंडी फ्लावर की नजरें।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Anshika Verma

Mar 22, 2026

Virat Kohli , RCB, Royal Challengers banglore ,Royal Challengers bengluru

विराट कोहली (Photo - IANS)

Royal Challengers Bengaluru, IPL 2026, Virat Kohli: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) अपने खिताब को बचाने के लिए एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम के मैदान पर उतर चुकी है। पहले ही ट्रेनिंग सेशन में पूर्व कप्तान विराट कोहली ने अपने तेवर साफ कर दिए। उन्होंने टीम को सख्त हिदायत दी कि पिछले साल की जीत को भूलकर अब नए सिरे से 'Switch On' (स्विच ऑन) होने का वक्त आ गया है।

कोहली का जोश

कोहली ने कहा, 'हमने पिछले 2-3 सालों में जो मुकाम हासिल किया है, उसके लिए बहुत कड़ी मेहनत की है। इस बार चुनौती और भी कड़ी होगी क्योंकि दूसरी टीमें हमें हराने के लिए पूरा जोर लगाएंगी। हमें एक दिन भी बर्बाद नहीं करना है। हम जिस भी सेशन का हिस्सा हैं, उसका एक मिनट भी बर्बाद न करें। अगले ढाई महीने हमें अपना 120% देना होगा।'

नए चेहरों पर कोच का भरोसा

इस बार आरसीबी के कैंप में कुछ खास नए चेहरे नज़र आ रहे हैं। हेड कोच एंडी फ्लावर ने ऑक्शन में चुनी गई टीम पर भरोसा जताते हुए नए खिलाड़ियों का स्वागत किया। टीम में जहाँ वेंकटेश अय्यर, जॉर्डन कॉक्स और जितेश शर्मा जैसे अनुभवी नाम जुड़े हैं, वहीं कोच ने युवा टैलेंट पर भी दांव खेला है।

अंडर-19 वर्ल्ड कप के हीरोज पर नजर

आरसीबी ने इस बार भविष्य के सितारों को भी मौका दिया है। कोच फ्लावर ने खासतौर पर अंडर-19 वर्ल्ड कप विनर कनिष्क चौहान और विहान मल्होत्रा का जिक्र किया। उनके साथ मंगेश यादव, विक्की ओस्तवाल और सात्विक देसवाल जैसे खिलाड़ियों को विराट कोहली और रजत पाटीदार के साथ घुलने-मिलने का मौका मिल रहा है, जो टीम की मजबूती के लिए बहुत जरूरी है।

हमारी शर्ट पर अब एक स्टार है…

कोच एंडी फ्लावर ने खिलाड़ियों को उनकी जर्सी पर लगे उस स्टार की याद दिलाई जो उनके चैंपियन होने का सबूत है। उन्होंने कहा, 'यह हमारे फैंस के लिए गर्व की बात है कि हम चैंपियन बनकर उतर रहे हैं, लेकिन पिछला सीजन अब बीत चुका है। हमारा पहला मैच चिन्नास्वामी के शानदार और हरे-भरे मैदान पर है। अपने फैंस के बीच सीजन की शुरुआत करना मोमेंटम बनाने का सबसे अच्छा मौका है।'

जितेश शर्मा का उत्साह

टीम के नए विकेटकीपर जितेश शर्मा भी काफी एक्साइटेड दिखे। उन्होंने कहा कि टीम का माहौल बहुत शानदार है और वे नेट सेशन में ज्यादा से ज्यादा समय बिताने के लिए तैयार हैं। RCB अपना पहला मैच 28 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अपने घर यानी एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेलेगी। कोच फ्लावर का मानना है कि घर में शुरुआत करना उनके लिए लय पकड़ने का एक शानदार मौका है।