22 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

18 साल IPL खेलने के बावजूद धोनी नहीं कर पाए ये कारनामा, इस विकेटकीपर ने 15 साल पहले कर दिया था

आईपीएल इतिहास में एक मैच में 5 शिकार करने का रिकॉर्ड सिर्फ कुमार संगकारा के नाम है। उन्होंने 2011 में डेक्कन चार्जर्स के लिए खेलते हुए आरसीबी के खिलाफ यह शानदार कारनामा किया था।

2 min read
Google source verification

New Delhi: Chennai Super Kings' MS Dhoni and Ravindra Jadeja walk off the field after their team's loss to Rajasthan Royals during the Indian Premier League (IPL) 2025 match at Arun Jaitley Stadium in New Delhi on Tuesday, May 20, 2025. (ा: IANS)

इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) में अब तक कुल 18 सीजन खेले गए हैं, जिसमें सिर्फ एक ही विकेटकीपर के नाम एक मैच में 5 शिकार करने का रिकॉर्ड है। कुमार संगाकारा (Kumar Sangakkara) के नाम आईपीएल मैच में बतौर विकेटकीपर 5 शिकार करने का रिकॉर्ड है। उन्होंने यह कारनामा 14 अप्रैल 2011 को बतौर कप्तान डेकेन चार्जर्स (Deccan Chargers) की ओर से खेलते हुए RCB (Royal Challengers Bengaluru) के खिलाफ किया था।

हैदराबाद में खेला गया था मुकाबला

राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Rajiv Gandhi International Stadium) में खेले गए आईपीएल 2011 के 11वें मुकाबले में डेक्कन चार्जर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट खोकर 175 रन बनाए। इस पारी में भरत चिपली (Bharat Chipli) ने 35 गेंदों में नाबाद 61 रन की पारी खेली। उनके अलावा सनी सोहल ने 38 रन और संगकारा ने 36 रन का योगदान दिया। जेपी डुमनी ने 22 रन बनाए। विपक्षी खेमे से जाहिर खान ने सर्वाधिक 3 विकेट लिए, जबकि वान डर वॉथ और रयान निनान ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।

इसके जवाब में आरसीबी निर्धारित ओवरों में 9 विकेट खोकर 142 रन ही बना सकी। इस टीम के लिए Virat Kohli ने 51 गेंदों में 3 छक्कों और 5 चौकों की मदद से 71 रन बनाए, जबकि चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) ने 25 रन और मयंक अग्रवाल (Mayank Agarwal) ने 16 रन का योगदान दिया। बाकी कोई बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सका।

इन बल्लेबाजों का लपका था कैच

इस दौरान संगकारा ने तिलकरत्ने दिलशान (Tillakaratne Dilshan), एबी डीविलियर्स (AB de Villiers), सौरभ तिवारी (Saurabh Tiwary), जोहान वैन डेर वाथ और रायन निनान को विकेट के पीछे कैच आउट किया। संगकारा की शानदार विकेटकीपिंग के दम पर चार्जर्स ने यह मुकाबला 33 रन से अपने नाम किया। डेक्कन चार्जर्स की ओर से डेल स्टेन (Dale Steyn) और मनप्रीत गोनी (Manpreet Gony) ने 3-3 विकेट झटके। वहीं, ईशांत शर्मा (Ishant Sharma), डेन क्रिस्टीयन और अमित मिश्रा (Amit Mishra) ने 1-1 विकेट हासिल किया।