
हर्षल पटेल
भारतीय टीम टी-20 में इस समय खराब गेंदबाजी से जूझ रही है। किसी भी गेंदबाज की इकॉमनी सही नहीं है। टी-20 वर्ल्ड कप में भी अब खतरा मंडरा गया है। एकमात्र गेंदबाज जसप्रीत बुमराह जिनका रिकॉर्ड अच्छा था वो भी बाहर हो गए है। भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, दीपक चाहर सभी का रिकॉर्ड टी-20 में खराब है। शुरूआती 20 इनिंग्स में आप इन गेंदबाजों की इकॉनमी के बारे में जानेंगे तो हैरानी में पड़ जाएंगे। रोहित शर्मा और मैनेजमेंट को अब इस बारे में सोचना पड़ेगा। ऑप्शन ढूंढने होंगे वरना आगे जाकर और भी हालत खराब हो सकती है। अगले महीने टी-20 वर्ल्ड कप होगा और गेंदबाजों पर दारोमदार रहेगा। इससे पहले अगर आंकड़ों पर नजर डाली जाए तो भारतीय गेंदबाज फिसड्डी नजर आ रहे हैं। आपको बताते हैं कि शुरूआती 20 इनिंग्स में किन गेंदबाजों की इकॉनमी सबसे खराब रही है।
1) शार्दुल ठाकुर
ठाकुर विकेट लेते हैं लेकिन रन भी ज्यादा लुटाते हैं। खासतौर पर टी-20 में उनके आंकड़े कुछ खास नहीं है। इस वजह से वो टीम से बाहर चल रहे हैं। गेंदबाजी अच्छी वो करते हैं लेकिन उनकी लय बरकरार नहीं रहती है। ठाकुर ने अभी तक 25 टी-20 मैच भारत के लिए खेले हैं और 33 विकेट हासिल किए है। उनकी इकॉनमी 9.15 की रही है। इकॉनमी देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि उनकी कितनी धुनाई होती है। यहीं नहीं शुरूआती 20 इनिंग्स में उनकी इकॉनमी 9.0 की रही है। टी-20 में उनका आंकड़े कुछ खास अभी तक नहीं रहे हैं।
2) हर्षल पटेल
टी-20 वर्ल्ड कप 2022 की टीम में पटेल को रखा गया है। बुमराह नहीं खेलेंगे और पूरी जिम्मेदारी पटेल के ऊपर होगी। अगर आप उनकी इकॉनमी देखेंगे तो हैरानी में पड़ जाएंगे। भारत के लिए 21 टी-20 मैच वो खेल चुके हैं और उनकी इकॉनमी 8.9 की रही है। 26 विकेट वो अभी तक ले पाए है। इस साल उनका रिकॉर्ड टी-20 में कुछ खास नहीं रहा है। सबसे ज्यादा सिक्स खाने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में वो टॉप पर चल रहे हैं। पटेल के टी-20 करियर पर भी अब सवाल खड़े हो रहे हैं।
यह भी पढ़ें- T20 वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तानी गेंदबाज हारिस रऊफ ने भारतीय टीम को सतर्क रहने की दी धमकी
3) दीपक चाहर
इंजरी से वापसी के बाद चाहर ने अच्छी गेंदबाजी की है। हालांकि रन बचाने में वो भी नाकाम रहे हैं। अभी तक 22 टी-20 मैच वो भारत के लिए खेल चुके हैं और उनका इकॉनमी 8.09 का रही है। 28 विकेट उन्होंने अभी तक हासिल किए है। टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर चाहर को चुना गया है। वनडे क्रिकेट में चाहर के आंकड़े बहुत सही है लेकिन टी-20 में अभी तक वो अपने आप को साबित नहीं कर पाए है। ऐसे में चाहर का टी-20 करियर भी आगे खतरे में पड़ सकता है।
यह भी पढ़ें- बुमराह-जडेजा के बाहर होने के बाद T20 WC के लिए ऐसी होगी भारत की प्लेइंग-11,पंत सहित इन खिलाड़ियों की छुट्टी!
Published on:
30 Sept 2022 01:14 pm

बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
