टी-20 वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम को 2 बड़े झटके लग चुके हैं। इंजरी के कारण रवींद्र जडेजा पहले ही बाहर हो गए थे। अब मुख्य तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी बाहर हो गए है। बुमराह के बाहर होने से भारतीय टीम की गेंदबाजी कमजोर नजर आ रही है। डेथ ओवर्स इस समय चिंता का विषय है। रोहित शर्मा और मैनेजमेंट को अब इस बारे में बहुत दिमाग लगाना पड़ेगा। ऐसा लग रहा है कि बुमराह की जगह टीम में अनुभवी मोहम्मद शमी को शामिल किया जाएगा। शमी को रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर शामिल किया गया था। हाल ही में वो कोविड से जूझ रहे थे लेकिन अब फिट हो गए है। जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा के बिना भारतीय टीम की प्लेइंग-11 अब कुछ इस तरह हो सकती है।