IND vs WI: भारत ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 152 रन बनाए हैं। भारत के लिए तिलक वर्मा ने अर्धशातक लगाते हुए उनकी डूबती नैया 150 के पार कराई है। वर्मा ने 41 गेंद में 51 रन बनाए। उनके अलावा किसी अन्य बल्लेबाज ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया।
India vs West Indies 2nd T20: वेस्टइंडीज और भारत के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुक़ाबला गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में एक बार फिर करेबियाई गेंदबाजों के सामने भारतीय बल्लेबाज पूरी तरह से फ्लॉप साबित हुए हैं। भारत ने युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा के शानदार अर्धशतक की मदद से वेस्टइंडीज के सामने 150 रनों का लक्ष्य रखा है।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 152 रन बनाए हैं। भारत के लिए तिलक वर्मा ने अर्धशातक लगाते हुए उनकी डूबती नैया 150 के पार कराई है। वर्मा के अलावा किसी अन्य बल्लेबाज ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। वेस्ट इंडीज के लिए रोमारियो शेफर्ड,अकील हुसेन और अल्जारी जोसेफ ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए दो -दो विकेट झटके।
पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही। 16 रन के स्कोर पर भारतीय टीम का पहला विकेट गिरा। शुभमन गिल नौ गेंद में सात रन बनाकर आउट हुए। अल्जारी जोसेप ने उन्हें शिमरन हेटमेयर के हाथों कैच कराया। इसके थोड़ी देर बाद सूर्यकुमार यादव भी चलते बने। सूर्यकुमार यादव तीन गेंद में एक रन बनाकर रनआउट हो गए। ईशान किशन ने काइल मेयर्स के बाईं तरफ गेंद को ढकेला और तेजी से एक रन के लिए भाग निकले। मेयर्स ने गेंद उठाकर सटीक थ्रो फेंका जो सीधा स्टम्प पर जा लगा और सूर्यकुमार पवेलियन लौट गए। सूर्या ने डाइव लगाकर क्रीज में पहुंचने की कोशिश की, लेकिन वह काफी पीछे रह गए और उन्हें वापस जाना पड़ा।
60 रन के स्कोर पर भारत को तीसरा झटका लगा। ईशान किशन 23 गेंद में 27 रन बनाकर रोमारियो शेफर्ड की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। किशन ने अपनी पारी में दो चौके और दो सिक्स लगाए। संजू सैमसन का बल्ल इस मैच में भी नहीं चला और वे अपनी गलती से आउट हो गए। अकील हुसैन की गेंद पर बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में वह स्टंप आउट हुए। निकोलस पूरन ने गिल्लियां बिखेरकर उन्हें आउट किया। संजू ने सात गेंद में सात रन बनाए।
इसी बीच अपना दूसरा मैच खेल रहे तिलक वर्मा ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए टी20 करियर का पहला अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 39 गेंद में 50 रन पूरे किए। लेकिन वे अर्धशतक के बाद ज्यादा देर तिक नहीं पाये और अकील हुसैन की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में ओबेड मैकॉय को कैच दे बैठे। वर्मा ने 41 गेंद में 51 रन बनाए।
129 रन के स्कोर पर भारत का छठा विकेट गिरा। हार्दिक पांड्या 18 गेंद में 24 रन बनाकर अल्जारी जोशेफ की सटीक यॉर्कर पर क्लीन बोल्ड हो गए। हार्दिक ने अपनी पारी में दो सिक्स लगाए। इसके बाद अक्षर पटेल और रवि बिश्नोई ने टीम को 150 के पार पहुंचाने की कोशिश की। लेकिन तेजी से रन बनाने की कोशिश में अक्षर पटेल रोमारियो शेफर्ड की गेंद पर निकोलस पूरन को कैच दे बैठे। अक्षर ने 12 गेंद पर 14 रन बनाए।