आईपीएल के बाद तमिलनाडु प्रीमियर लीग (TNPL) में रोजाना अलग-अलग शहरों मुकाबला खेले जा रहे हैं। इसी लीग का 11वां मैच सीचेम मदुरै पैंथर्स और डिंडीगुल ड्रैगन्स के बीच खेला गया, जिसमें एक मजेदार घटना देखने को मिली। जब एक ही गेंद को बैक टू बैक तीन बार थ्रो किया गया और बल्लेबाज मजे से रन भागते नजर आए। इसकी शुरुआत डिंडीगुल के कप्तान आर अश्विन की थ्रो से हुई और फिर थ्रो पर थ्रो होते रहे, लेकिन कोई गेंद को नहीं पकड़ पाया। अपने खिलाडि़यों की इस सुस्ती को देख अश्विन भी हैरान नजर आए। अगर पहली बार में ही अश्विन की थ्रो पकड़ ली गई होती तो बल्लेबाज साफ रन आउट था।