12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वर्ल्ड कप में 50 विकेट लेने वाले पहले कीवी गेंदबाज बने ट्रेंट बोल्ट, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पूरे किए 600 विकेट

तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट वर्ल्ड कप में 50 विकेट लेने वाले पहले कीवी गेंदबाज बन गए हैं। इतना ही नहीं इसी के साथ बोल्ट ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 600 विकेट भी पूरे कर लिए हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 600 विकेट पूरा करने वाले बोल्ट न्यूजीलैंड के तीसरे गेंदबाज हैं।

2 min read
Google source verification
boult.png

Trent Boult New Zealand vs Sri Lanka, World Cup 2023: वर्ल्ड कप 2023 का 41वां मुक़ाबला न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने इतिहास रचा है। बोल्ट ने वर्ल्ड कप में 50 विकेट पूरे कर लिए हैं। इसी के साथ वे न्यूजीलैंड के लिए ऐसा करने वाले पहले और दुनिया के छठे गेंदबाज बन गए हैं। टिम साउदी 38 विकेट के साथ इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं।

वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ग्लेन मैकग्राथ के नाम है। मैकग्रा ने 18.19 की औसत से 71 विकेट चटकाए हैं। श्रीलंका के स्पिन जादूगर मुथैया मुरलीधरन 19.63 की औसत से 68 विकेट के साथ दूसरे स्थान पर हैं। लसित मलिंगा के नाम 56 विकेट हैं जबकि, ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क के नाम 59 विकेट हैं। पाकिस्तानी दिग्गज वसीम अकरम 55 विकेट के साथ सूची में पांचवें और बोल्ट 52 विकेट के साथ छठे स्थान पर हैं।

ODI वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज
ग्लेन मैक्ग्रा (ऑस्ट्रेलिया) - 71
मुथैया मुरलीधरन (श्रीलंका) - 68
मिचेल स्टार्क (ऑस्ट्रेलिया) - 59
लसिथ मलिंगा (श्रीलंका) - 56
वसीम अकरम (पाकिस्तान) - 55
ट्रेंट बोल्ट (न्यूजीलैंड) - 52

एक्टिव खिलाड़ियों में बोल्ट मिचेल स्टार्क के बाद वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। इसी के साथ बोल्ट ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 600 विकेट भी पूरे कर लिए हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 600 विकेट पूरा करने वाले बोल्ट न्यूजीलैंड के तीसरे गेंदबाज हैं। बोल्ट से पहले पूर्व कप्तान डेनियल विटोरी और तेज गेंदबाज टीम साउदी न्यूजीलैंड के लिए ऐसा कर चुके हैं। डेनियल विटोरी ने 705 और साउदी ने अबतक 731 विकेट झटके हैं।

बोल्ट के अंतरराष्ट्रीय करियर की बात करें तो अब तक 113 वनडे मैचों में 24.06 की औसत और 4.97 की इकॉनमी से 210 विकेट लिए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 7/34 विकेट का रहा है। उन्होंने 78 टेस्ट क्रिकेट की 149 पारियों में 27.05 की औसत और 3 की इकॉनमी से 317 विकेट चटकाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 6/30 विकेट का रहा है। उन्होंने 55 टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 22.26 की औसत से 74 विकेट लिए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/13 विकेट का है।