31 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Twitter ने सचिन, कोहली और धोनी के साथ ये क्या कर दिया, लिस्ट में रोनाल्डो-रोहित भी शामिल

Twitter Blue Tik : भारतीय क्रिकेट टीम के कई खिलाड़ी और दुनिया भर के कई महान खिलाड़ियों के साथ ट्विटर ने खेला कर दिया है। इन सभी खिलाड़ियों को अपना ट्विटर ब्लू टिक गंवाना पड़ा है। इस लिस्ट में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली से लेकर महेंद्र सिंह धोनी और सचिन तेंदुलकर जैसे दिग्गजों का नाम भी शामिल है।

2 min read
Google source verification
sachin_virat_dhoni.jpg

Twitter Blue Tik : भारतीय कप्तान रोहित शर्मा विराट कोहली पूर्व कप्तान एमएस धोनी सचिन तेंदुलकर सहित दुनियाभर के कई महान खिलाड़ियों ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर अपना ब्लू टिक गंवा दिया है। बता दें कि ट्विटर पर ब्लूटूथ को वेरीफाइड अकाउंट बनाया जाता है, पिछले साल एलन मस्क ने ट्विटर खरीदा और प्लेटफार्म से वेरीफाईड ब्लू टिक की विरासत को हटाना शुरू कर दिया। जब एलन मस्क ने ट्विटर को अपने कब्जे में लिया, तभी से मैनेजमेंट द्वारा ट्विटर ने अपने ब्लूटूथ को पेड सब्सक्रिप्शन पर ला दिया। इसके चलते अगर यूजर को वेरीफाइड ब्लू टिक चाहिए तो उसे महीने की एक निश्चित कीमत चुकानी होगी। इस तरह का नियम लाया गया। इसके कारण हीं भारत के कई दिग्गज क्रिकेटर्स ने ट्विटर पर अपना वेरिफिकेशन टिक गंवा दिया है। जिसमें कप्तान रोहित विराट महेंद्र सिंह धोनी सौरव गांगुली सचिन तेंदुलकर से लेकर कई दिग्गज खिलाड़ी हैं।


फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो को भी नहीं छोड़ा

एलन मस्क ने जब से टि्वटर को खरीदा तभी से उसके कई नियमों में बदलाव आने शुरू हो गए। पहले वेरिफिकेशन के लिए सिर्फ ब्लू टिक का ही प्रावधान इसमें था। लेकिन अब कई तरह की वेरिफिकेशन टीक आ गए हैं। जिसमें गवर्नमेंट ऑफिशियल के लिए अलग, नेता के लिए अलग। साथ में और भी कई तरह के प्रावधान इसमें किए गए हैं। लेकिन सबके साथ शर्त है कि यदि आपको वेरीफिकेशन टिक रखना है हर महीने की एक निश्चित कीमत चुकानी होगी।

दुनिया के सबसे मशहूर फुटबॉलरों में से एक क्रिस्टियानो रोनाल्डो की वेरिफिकेशन टिक को भी ट्विटर ने हटा दिया है। ट्विटर पर इनके 108.3 मिलियन फॉलोअर हैं। इनके चाहने वाले दुनिया के हर कोने में हैं। लेकिन इन्होंने ट्विटर के उस नियम का पालन नहीं किया, जिसमें महीने की एक रकम वेरिफिकेशन लोगो जारी रखने के लिए लगाई जाती है। इसलिए उनके टि्वटर अकाउंट से वेरिफिकेशन टिक हटा लिया गया।

आगे बता विराट कोहली के टि्वटर फॉलोअर्स की करे तो टि्वटर पर विराट कोहली को 55.1 मिलियन सचिन को 38 साल और 6 मिनट रोहित शर्मा को 21.7 मिलियन और महेंद्र सिंह धोनी के करीब 8.4 मिलियन फ़ॉलोअर्स हैं। मस्क ने ट्विटर खरीदने के बाद ही कई नए फैसले लिए थे। जिसमें ट्विट ब्लू सब्सक्रिप्शन भी शामिल है।

यह भी पढ़ें : सिराज की सफलत का राज लॉकडाउन है, जान लीजिए इसने कैसे बदली किस्मत
कितने पैसे देने पड़ते हैं

इस ब्लू टिक के लिए यूजर्स को हर महीने एक तय रकम देनी होती है। भारत में ट्विटर ब्लू सब्सक्रिप्शन की सुविधा कुछ समय पहले ही शुरू हुई। टि्वटर ब्लू कि भारत में मोबाइल के लिए हर महीने 900 रूपये और वेब वर्जन के लिए ₹650 की कीमत तय की गई है। अगर आप महीने में रकम की भरपाई नहीं करते हैं तो आपके अकाउंट से ब्लू टिक हटा लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें : रहाणे की सैलरी से ज्यादा है इन LED स्टम्प्स की कीमत, जानिए क्या है इनकी खासियत