9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘मैं बॉलर को नहीं बॉल को देख रहा था’, जसप्रीत बुमराह की पिटाई के बाद वैभव सूर्यवंशी ने किया बड़ा खुलासा

Vaibhav Suryavanshi vs Jasprit Bumrah: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने जसप्रीत बुमराह की 5 गेंदों पर 2 छक्के जड़कर इतिहास रच दिया। उस वक्त क्या थी उनकी मानसिक स्थिति और बीच मैदान पर यशस्वी जायसवाल ने उन्हें क्या सलाह दी? पढ़िए इस बॉस बेबी का वो खुलासा जिसने सबको हैरान कर दिया है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Anshika Verma

Apr 09, 2026

vaibhav suryavanshi vs jasprit bumrah , mi vs rr , jasprit bumrah reaction on vaibhav suryavanshi six

जसप्रीत बुमराह और वैभव सूर्यवंशी (Photo - IANS)

IPL 2026, RR vs GT, Vaibhav Suryavanshi on Jasprit Bumrah: आईपीएल इतिहास में पावरप्ले के दौरान जसप्रीत बुमराह की गेंदों पर सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है, जिन्होंने 40 गेंदों में 3 छक्के लगाए हैं। लेकिन 15 साल के युवा वैभव सूर्यवंशी ने तो कमाल ही कर दिया। उन्होंने मात्र 5 गेंदों में बुमराह को 2 छक्के जड़ दिए। अब राजस्थान रॉयल्स के इस बॉस बेबी ने खुद खुलासा किया है कि दुनिया के सबसे खतरनाक बॉलर का सामना करते वक्त उनके मन में क्या चल रहा था।

'बॉलर बड़ा था, इसलिए थोड़ा नर्वस था'

मंगलवार RR बनाम MI मुकाबले को बारिश की वजह से 11-11 ओवर का कर दिया गया था। राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराकर पॉइंट्स टेबल में नंबर-1 की जगह पक्की कर ली। राजस्थान रॉयल्स के शेयर किए गए एक वीडियो में वैभव ने बताया कि जब वह बुमराह के सामने आए तो थोड़े नर्वस जरूर थे। वैभव ने कहा, 'मैं बस यही कोशिश कर रहा था कि बॉलर के नाम को न देखूं, सिर्फ बॉल पर फोकस करूं। इतने बड़े बॉलर सामने थे तो घबराहट तो थी, लेकिन मैंने सोचा कि अपने नेचुरल गेम पर भरोसा करना चाहिए। बॉलर को भूलकर बस गेंद को देखकर खेलना ही मेरा प्लान था।'

'काश! मैच पूरा फिनिश करके आता'

जब वैभव से पूछा गया कि क्या उन्हें किसी बात का मलाल है, तो उन्होंने बड़ी मैच्योरिटी के साथ जवाब दिया। उन्होंने कहा कि वह पिछले दो मैचों से अच्छे शॉट खेलकर आउट हो रहे थे। वैभव बोले, 'मुझे लगा कि आज मैं अंत तक खेल सकता था। अगर मैं पूरा खेलता तो स्कोर और बड़ा होता, पर कोई बात नहीं, अगले मैच में कसर पूरी करूंगा।'

यशस्वी जायसवाल से हुई ये बात

मैच के दौरान दूसरे छोर पर विस्फोटक बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल खड़े थे। वैभव ने बताया कि यशस्वी ने उनका हौसला बढ़ाया और कहा, 'बस मारते रहो।' जायसवाल की तूफानी बल्लेबाजी की वजह से वैभव पर से दबाव कम हो गया और वह खुलकर खेल पाए।

ड्रिल और एक्स्ट्रा प्रैक्टिस का मिला फल

वैभव ने यह भी बताया कि वह मैच से एक दिन पहले ड्रिल के लिए जल्दी क्यों पहुंच गए थे। उन्होंने कहा, 'ये ड्रिल बहुत काम आती हैं क्योंकि इसमें गेंद बहुत करीब से और तेजी से फेंकी जाती है। इससे मैच में बॉलर को खेलने के लिए एक्स्ट्रा समय मिल जाता है। पिछले मैच की गलतियों को सुधारने के लिए मैंने एक्स्ट्रा मेहनत की और उसका फायदा मुंबई के खिलाफ दिखा।'

रॉयल्स अगले मैच के लिए तैयार

राजस्थान रॉयल्स अब 10 अप्रैल को गुवाहाटी में रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु (RCB) से भिड़ेगी। फिलहाल राजस्थान की टीम आईपीएल 2026 में अपने तीनों मैच जीतकर टॉप पर है। टीम के यशस्वी जायसवाल के पास 'ऑरेंज कैप' है और रवि बिश्नोई के पास 'पर्पल कैप' यानी हर तरफ से राजस्थान का ही बोलबाला है।