11 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दुनिया के बेस्ट गेंदबाजों की धुनाई के बाद वैभव सूर्यवंशी ने खोला राज़, बताया क्या होता है उनका प्लान

Vaibhav Sooryavanshi Reaction after RR vs RCB: आईपीएल 2026 में शुक्रवार को बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बीच एक रोमांचक मुकाबला खेला गया। मैच के हीरो वैभव सूर्यवंशी रहे। वैभव ने अपनी धुआंधार पारी के दम पर आरआर को आरसीबी पर बड़ी जीत दिलाई और प्लेयर ऑफ […]

2 min read
Google source verification
vaibhav Sooryavanshi on RR vs RCB IPL 2026

वैभव सूर्यवंशी (फोटो- IANS)

Vaibhav Sooryavanshi Reaction after RR vs RCB: आईपीएल 2026 में शुक्रवार को बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बीच एक रोमांचक मुकाबला खेला गया। मैच के हीरो वैभव सूर्यवंशी रहे। वैभव ने अपनी धुआंधार पारी के दम पर आरआर को आरसीबी पर बड़ी जीत दिलाई और प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीता। वैभव ऑरेंज कैप होल्डर भी बन गए हैं।

गेंदबाज नहीं गेंद को देखते हैं सूर्यवंशी

प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार लेते हुए वैभव सूर्यवंशी ने कहा, “बल्लेबाजी के दौरान मैं वही करने की कोशिश करता हूं, जो अभ्यास में करता हूं। मेरा काम नेचुरल गेम पर ध्यान देना होता है। बल्लेबाजी के दौरान मैं सिर्फ गेंद को देखता हूं, गेंदबाज को नहीं—चाहे गेंदबाज जसप्रीत बुमराह हों या फिर जोश हेजलवुड। गेंद जैसी होती है, उसी के अनुसार शॉट खेलता हूं।”

आउट होने के बाद होने वाली निराशा पर वैभव ने कहा, “अगर मैं विकेट पर टिका रहता हूं तो लक्ष्य बनाते समय 10-20 रन ज्यादा जोड़े जा सकते हैं। वहीं, लक्ष्य का पीछा करते समय हम 2 ओवर पहले जीत सकते हैं। अगर मैं कोई गलत शॉट खेलकर आउट होता हूं, तो टीम को नुकसान होता है, इसलिए मैं निराश हो जाता हूं।”

वैभव ने आगे कहा कि उनके पिता और कोच लगातार उनका मार्गदर्शन करते रहते हैं। “यहां मेरे गार्जियन रोमी सर हैं। सभी लोग यही कहते हैं कि सफर लंबा है और यह सिर्फ शुरुआत है। मुझे अपने प्रोसेस और काम पर फोकस करना है और ध्यान भटकाए बिना खेल पर केंद्रित रहना है।”

मैच की बात करें तो आरआर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान रजत पाटीदार के 63, विराट कोहली के 32, वेंकटेश अय्यर के 29 और रोमारियो शेफर्ड के 22 रन की बदौलत 20 ओवर में 8 विकेट पर 201 रन बनाए। 202 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स को पहला झटका यशस्वी जायसवाल के रूप में 21 के स्कोर पर लगा। जायसवाल 8 गेंदों में 13 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद वैभव सूर्यवंशी और ध्रुव जुरेल ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए दूसरे विकेट के लिए 37 गेंदों में 108 रन की साझेदारी की।

RCB के खिलाफ उड़ाए 7 छक्के

इस साझेदारी के हीरो वैभव सूर्यवंशी रहे, जिन्होंने 15 गेंदों में अर्धशतक जड़ते हुए 26 गेंदों में 7 छक्कों और 8 चौकों की मदद से 78 रन बनाए। उनकी पारी ने ही मैच में अंतर पैदा किया। वैभव के आउट होने के बाद ध्रुव जुरेल और रविंद्र जडेजा ने नाबाद 67 रन की साझेदारी कर टीम को 2 ओवर पहले ही 6 विकेट से जीत दिला दी। जुरेल 43 गेंदों में 81 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि जडेजा 24 रन बनाकर नाबाद लौटे।