6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विराट विदेशी जमीन पर विफल, स्मिथ महान कप्तान: वार्न

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली किसी परिचय के मौहताज नहीं हैं। परन्तु विश्व के दिग्गज लेेग स्पिनर शेन वार्न की नजर कुछ और कहती है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Lalit Sharma

•

Updated: 22 Dec 2017, 7:25 PM IST

virat

नई दिल्ली. अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और कप्तानी से पूरे क्रिकेट जगत को हैरान करने वाले टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली किसी परिचय के मौहताज नहीं हैं। परन्तु विश्व के दिग्गज लेेग स्पिनर शेन वार्न की नजर कुछ और कहती है। वार्न के अनुसार आस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीवन स्मिथ, कोहली से बेहतर कप्तान हैं। स्मिथ और विराट दोनों ही दुनिया के मौजूदा बेहतरीन बल्लेबा•ा हैं लेकिन आस्ट्रेलियाई कप्तान भारतीय क्रिकेटर से टेस्ट क्रिकेट में आगे है। मौजूदा एशे•ा सीरी•ा में भी आस्ट्रेलिया ने स्मिथ की कप्तानी में इंग्लैंड के खिलाफ फिर से इस प्रतिष्ठित ट्रॉफी पर कब्•ाा कर लिया है। आस्ट्रेलिया पांच मैचों की सीरी•ा में 3-0 की अपराजेय बढ़त बना चुका है। वहीं दूसरी ओर घरेलू •ामीन पर कमाल का प्रदर्शन करने वाली विराट और भारतीय टीम को विदेशी •ामीन पर अधिक सफलता नहीं मिली है और वार्न ने इसी आधार पर दोनों की तुलना की है। विराट का वर्ष 2014 में इंग्लैंड दौरा काफी निराशाजनक रहा था जबकि स्मिथ ने विदेशी जमीन पर काफी अच्छा खेल दिखाया है और ब्रिटेन में तीन एशे•ा शतक बनाए हैं। वार्न ने लिखा है कि मेरे हिसाब से महान बल्लेबा•ा वही है जिसने मुख्य रूप से तीन देशों में शतक बनाए हों। इनमें इंग्लैंड में ड्यूक गेंदों से वहां की सीम पिचों पर, आस्ट्रेलिया की ते•ा उछाल भरी पिचों पर और भारत की धूल भरी स्पिन मददगार पिचों पर शतक बनाना अहम है।

टॉप क्रिकेटर में रिचड्र्स और लारा
पूर्व आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने कहा कि विराट के बायोडाटा में छेद है, इंग्लैंड की जमीन पर उनका टेस्ट प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है लेकिन उम्मीद की जा सकती है कि जिस तरह से विराट ने अपनी •ामीन पर दोहरा शतक बनाया है वह उसी प्रदर्शन को अगले वर्ष इंग्लैंड दौरे में दोहरा पाएंगे। अपने करियर में 145 टेस्ट खेल चुके वार्न ने अपनी सूची में उन 11 खिलाडिय़ों का जिक्र किया है जिनके साथ या खिलाफ उन्होंने खेला है। स्मिथ को इस सूची में विराट के साथ संयुक्त 10वें स्थान पर रखा है। वार्न के अनुसार मेरे हिसाब से स्मिथ दुनिया के सर्वश्रेष्ठ टेस्ट बल्लेबा•ा हैं। विराट भी तीनों प्रारूपों में श्रेष्ठ हैं। लेकिन टेस्ट में स्मिथ उनसे कहीं आगे हैं। पूर्व आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने अपनी सूची में वेस्टइंडीज के विवियन रिचड्र्स, ब्रायन लारा को पहले और दूसरे स्थान पर जगह दी है जबकि मास्टर-ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को तीसरे नंबर पर रखा है। इसके बाद आस्ट्रेलिया के ग्रेग चैपल, रिकी पोंङ्क्षटग और एलेन बार्डर हैं। दक्षिण अफ्रीका के जैक्स कैलिस सातवें, इंग्लैंड के ग्राहम गूच आठवें और एबी डीविलियर्स उनकी सूची में नौवें नंबर पर हैं।