4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IPL 2023: विराट कोहली का शतक, RCB ने गुजरात को दिया 198 रन का लक्ष्य

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 200 रन बनाए हैं। कोहली ने इस मैच में 61 गेंद पर एक सिक्स और 13 चौके की मदद से नाबाद 101 रनों की पारी खेली।

less than 1 minute read
Google source verification
virat_kk.png

Royal Challengers Bangalore vs Gujarat Titans IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 का 70वां और आखिरी लीग मुक़ाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच खेला जा रहा है। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में RCB ने विराट कोहली के शानदार शतक की मदद से गुजरात टाइटंस को 196 रनों का लक्ष्य दिया है।

विराट कोहली ने एक बार फिर बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाया। कोहली ने इस मैच में 61 गेंद पर एक सिक्स और 13 चौके की मदद से नाबाद 101 रनों की पारी खेली। यह कोहली का इस सीजन लगातार दूसरा शतक है। वहीं आईपीएल करियर का 7वां शतक है। इसी के साथ विराट आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। उन्होंने दिग्गज सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। गेल ने आईपीएल में 6 शतक लगाए हैं।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 200 रन बनाए हैं। कोहली के अलावा कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने 19 गेंद पर 28, माइकल ब्रेसवेल ने 16 पर 26 और अनुज रावत ने 15 गेंद पर नाबाद 23 रन बनाए। गुजरात के लिए नूर अहमद ने दो, राशिद खान, मोहम्मद शमी और यश दयाल ने एक- एक विकेट झटके।