
Virat Kohli Dance Video: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ऐतिहासिक जीत के बाद टीम इंडिया के साथ पूरे देश में जश्न का माहौल रहा। देश के कोने-कोने में रातभर क्रिकेट फैंस ने जमकर आतिशबाजी और जीत की खुशियां मनाई। वहीं, कप्तान रोहित शर्मा ने भी टीम इंडिया के साथ जमकर जश्न मनाया। मैच के बाद विराट कोहली, अर्शदीप सिंह, अक्षर पटेल और रिंकू सिंह भी टीम इंडिया के अन्य सदस्यों के साथ दलेर मेहंद के गाने पर भांगड़ा करते नजर आए। सोशल मीडिया पर इस डांस का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
सामने आए इस वीडियो में पूर्व कप्तान विराट कोहली और तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह जहां मशहूर सिंगर दलेर मेहंदी के गाने... तुनुक तुनुक तुन…. पर भांगड़ा का स्टेप कर रहे हैं तो अन्य मोहम्मद सिराज, अक्षर पटेल और रिंकू सिंह भी नाचते नजर आ रहे हैं। मैच के बाद मैदान पर जश्न का ये वीडियो सोशल मीडिया पर फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
मैच की बात करें तो टॉस जीतकर कप्तान रोहित शर्मा ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और 7 विकेट के नुकसान पर भारत ने 176 रन स्कोर बोर्ड पर टांगे। विराट कोहली ने सबसे ज्यादा 76 रन की पारी खेली। इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने जबरदस्त गेंदबाजी की और साउथ अफ्रीका को 7 रन मात दी। इस मैच के हीरो हार्दिक पांड्या रहे जिन्होंने अहम मौके पर विकेट लेकर मैच का रुख मोड़ दिया।
Updated on:
29 Oct 2024 02:28 pm
Published on:
30 Jun 2024 08:37 am

