7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शानदार बल्लेबाज़ी के बावजूद Virat Kohli को लगा झटका

भारतीय बल्लेबाज़ विराट कोहली इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में चल रहे है। इसके बावजूद उन्हें हाल ही में एक झटका लगा है।

less than 1 minute read
Google source verification
virat.jpg

Virat Kohli

भारत के स्टार बल्लेबाज़ विराट कोहली (Virat Kohli) इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में चल रहे है। पिछले कुछ सालों उनका बल्ला खामोश रहा, पर एशिया कप में अफ़ग़ानिस्तान के खिलाफ 1021 दिन बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में शतक लगाते हुए कोहली ने फॉर्म में वापसी की। उनकी इस फॉर्म का सिलसिला इस टी-20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) 2022 में भी जारी है। 5 मैचों में 123 के औसत से 246 रन बनाकर कोहली इस टूर्नामेंट में अब तक सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी है। पर शानदार बल्लेबाज़ी के बावजूद कोहली को हाल ही में एक झटका लगा है।


कैसे लगा झटका?

आज ही आईसीसी (ICC) द्वारा जारी की गई ताज़ा टी-20 रैंकिंग्स में कोहली टॉप 10 बल्लेबाज़ों की लिस्ट से बाहर हो गए है। कुछ दिन पहले ही कोहली इस लिस्ट में नंबर 9 पर आ गए थे। पर शानदार प्रदर्शन के बावजूद कोहली दो पायदान खिसककर इस लिस्ट में नंबर 11 पर आ गए है।
हालांकि सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) अभी भी टी-20 टॉप 10 बल्लेबाज़ों की लिस्ट में नंबर 1 पर काबिज़ है।


यह भी पढ़ें- "आउट होने तक सूर्यकुमार यादव ने कर दिया मेरा मर्डर", जानिए किसने और क्यों ऐसा कहा