नई दिल्लीPublished: Mar 29, 2023 06:22:40 pm
Tanay Mishra
Virat Kohli Names Greatest Of All Time In Cricket: विराट कोहली को कई क्रिकेट फैंस सबसे महान क्रिकेटर मानते हैं। पर विराट ऐसा नहीं मानते। हाल ही में विराट ने उन दो क्रिकेटर्स के नाम बताएं जिन्हें वह क्रिकेट खेल के इतिहास में सबसे महान मानते हैं। क्या आप अंदाज़ा लगा सकते हैं कौनसे हैं वो क्रिकेटर्स जिन्हें विराट मानते हैं 'ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम'? आइए जानते हैं।
क्रिकेट (Cricket) में अक्सर ही इस बात की चर्चा चलती रहती है कि सबसे महान खिलाड़ी कौन है? अलग-अलग दौर में कुछ ऐसे खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें सबसे महान माना जाता रहा है। आज के दौर की बात की जाएं, तो स्टार भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) को कई फैंस सबसे महान क्रिकेटर मानते हैं। विराट की बैटिंग के दुनियाभर में क्रिकेट फैंस दीवाने हैं। विराट का बल्ला जब बोलता है तब विरोधी टीम के पसीने छूट जाते हैं। विराट के नाम क्रिकेट के कई रिकॉर्ड्स भी दर्ज हैं।
पर जब विराट से पूछा जाता है कि क्रिकेट के इतिहास में सबसे महान खिलाड़ी कौन हैं, तो वह अपना नाम नहीं लेते। जी हाँ....आपने सही पढ़ा। विराट खुद को सबसे महान क्रिकेटर नहीं मानते। पर हाल ही में उन्होंने उन दो क्रिकेटर्स के नाम बताएं, जिन्हें वह क्रिकेट के इतिहास में सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ यानी कि 'ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' (Greatest Of All Time - GOAT) मानते हैं।