29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Virat Kohli ने बताया इन दो पूर्व क्रिकेटर्स को GOAT, हिंट: इनमें एक भारतीय दिग्गज भी

विराट कोहली ने हाल ही में एक बयान देते हुए क्रिकेट के दो पूर्व खिलाड़ियों को GOAT बताया है। क्या आप अंदाज़ा लगा सकते हैं कौनसे हैं वो 2 नाम? आइए जानते हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 28 Oct 2022, 4:11 PM IST

virat_kohli.jpg

Virat Kohli

ज़बरदस्त फॉर्म में चल रहे स्टार भारतीय बल्लेबाज़ विराट कोहली (Virat Kohli) का बल्ला इस टी-20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) 2022 में जमकर चल रहा है। शुरुआती दोनों मैचों में नाबाद अर्द्धशतकीय पारी खेलते हुए भारतीय टीम की जीत में कोहली ने मुख्य भूमिका निभाई है। पिछले कुछ सालों से खराब फॉर्म से जूझ रहे कोहली को बल्ले से रन बरसाते देख उनके फैंस भी बहुत खुश हैं और सोशल मीडिया पर उन्हें क्रिकेट का GOAT (Greatest Of All Time/सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ) बोल रहे हैं। हाल ही में कोहली ने इस पर बयान दिया है। आइए जानते हैं क्या कहना है कोहली का इस बारे में।


कोहली ने बताएं GOAT के लिए दो नाम

कोहली से जब उनके बारे में गूगल (Google) पर सबसे ज़्यादा सर्च किए गए कई सवालों में से इस एक सवाल का ज़िक्र किया गया, तो उन्होंने अपने आप को GOAT मानने से इंकार कर दिया। कोहली का कहना है कि उनके अनुसार सिर्फ 2 पूर्व क्रिकेटर्स ही सही मायनों में GOAT कहलाने के काबिल हैं। कोहली ने इसके लिए जिन दो क्रिकेटर्स के नाम बताएं वो हैं क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले भारत के सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) और वेस्ट इंडीज़ के पूर्व बल्लेबाज़ विव रिचर्ड्स (Viv Richards)।


यह भी पढ़ें- Rishi Sunak बने यूके के प्रधानमंत्री, बधाईयाँ मिली Ashish Nehra को, कारण जानकार हँसी नहीं रुकेगी