
इसके हेल्मेट पर मार... सिराज से बोले विराट
Virat Kohli Rohit Sharma ipl 2023 : विराट कोहली और रोहित शर्मा भारतीय क्रिकेट के वर्तमान में दो सबसे बड़े नाम। इंडियन प्रीमियर लीग में रोहित मुंबई इंडियंस के कप्तान हैं तो विराट जबसे आईपीएल शुरू हुआ है तभी से रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु से जुड़े हुए हैं। आईपीएल 2023 सत्र के एक मुकाबले में आरसीबी और मुंबई इंडियंस की भिड़ंत हुई थी| मैच के दौरान जब मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा बैटिंग करने उतरे तो विराट कोहली का एक बड़ा ही अलग रूप देखने को मिला| दरअसल विराट कोहली ने गेंदबाजी के दौरान मोहम्मद सिराज को कुछ ऐसा कहा जो मुंबई इंडियंस के कप्तान को पसंद नहीं आया।
फैंस को पसंद नहीं आयी विराट की यह हरकत
दरअसल जब आरसीबी की बॉलिंग चल रही थी और मोहम्मद सिराज के हाथ में गेंद थी। तब विराट कोहली चिल्लाकर बोल रहे थे - इसके हेल्मेट पर गेंद मारो। यानी रोहित शर्मा के हेलमेट पर गेंद मारो। यहां विराट कोहली के कहने का मतलब था कि बाउंसर मारो। हालांकि यह बात है रोहित के फैंस को ज्यादा पसंद नहीं आई।
उन्होंने सोशल मीडिया पर विराट कोहली को ट्रोल करते हुए यह लिखना शुरू कर दिया कि विराट कोहली कैसे अपने साथी क्रिकेटर के लिए ऐसा कह सकते हैं? यह विराट कोहली के चरित्र को दर्शाता है की उनके मन में साथी प्लेयर के लिए कैसी भावना है।
यह भी पढ़ें : राजस्थान के इस खिलाड़ी की कहानी है गजब, मां ने चेन बेच खरीदी पहली किट, IPL में छा रहे
विराट की बात सुन मुस्कुराने लगे हिटमैन
विराट कोहली के उकसाने की बात सुनकर रोहित शर्मा मुस्कुराने लगे और कोई खास जवाब न देकर आगे बढ़ गए। हालांकि वायरल वीडियो में साफ नहीं हो पाया है कि विराट ऐसा रोहित के लिए बोल रहे थे या इशान किशन के लिए। लेकिन रोहित के प्रशंसक इसे हिटमैन से जोड़कर देख रहे हैं और विराट कोहली को सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें : एक पारी में 17 छक्के मारने वाला बल्लेबाज, जिसने अश्विन, चहल- बोल्ट को पानी पिला दिया
अगर मैच की बात करें तो मुंबई इंडियंस ने उस मैच में पहले बैटिंग करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 171 रन बनाए थे। उसके लिए सबसे अधिक रन हैदराबाद से ताल्लुक रखने वाले बल्लेबाज तिलक वर्मा ने 46 गेंदों में 9 चौके और 4 छक्के की मदद से 84 रन बनाए।
जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी बेंगलुरु की टीम के दोनों ओपनर विराट कोहली और प्लेसिस ने 82 और 73 रनों की पारी खेली। इन दोनों के शानदार बल्लेबाजी के दम पर आरसीबी की टीम ने सिर्फ 2 विकेट खोकर निर्धारित लक्ष्य को हासिल कर लिया और आईपीएल 2023 में धमाकेदार शुरुआत की।
Published on:
06 Apr 2023 04:55 pm

बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
