
विराट कोहली (फोटो- IANS)
Virat Kohli ruled out of Afghanistan ODI series: भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए एक बहुत ही बुरी खबर सामने आ रही है। हाल ही में आईपीएल 2026 में अपनी बल्लेबाजी से गदर मचाने वाले स्टार बल्लेबाज विराट कोहली अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, विराट कोहली को हैमस्ट्रिंग (मांसपेशियों) में चोट लगी है, जिसकी वजह से वह इस सीरीज में नहीं खेल पाएंगे।
बीसीसीआई (BCCI) के एक सूत्र ने पीटीआई को बताया, 'विराट कोहली हैमस्ट्रिंग इंजरी की वजह से अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं।'
यह खबर इसलिए भी ज्यादा चौंकाने वाली है क्योंकि विराट कोहली इस समय कमाल की फॉर्म में चल रहे थे। हाल ही में खत्म हुए आईपीएल 2026 के फाइनल मुकाबले में उन्होंने गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ विनिंग रन बनाकर अपनी टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को चैंपियन बनाया था। फैंस उम्मीद कर रहे थे कि वही पुराना अंदाज इस सीरीज में भी दिखेगा, लेकिन चोट ने सारा खेल बिगाड़ दिया।
टीम की मुश्किलें यहीं खत्म नहीं होतीं। स्टार खिलाड़ी रोहित शर्मा के खेलने पर भी अभी तक पूरी तरह से सस्पेंस बना हुआ है। रोहित शर्मा को आईपीएल के दौरान चोट लगी थी। उन्हें अफगानिस्तान सीरीज के लिए टीम में शामिल तो किया गया है, लेकिन बीसीसीआई ने साफ किया है कि वह खेलेंगे या नहीं, यह पूरी तरह से उनकी फिटनेस रिपोर्ट पर निर्भर करेगा। भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की यह वनडे सीरीज 13 जून से धर्मशाला के खूबसूरत स्टेडियम में शुरू होने जा रही है।
अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), विराट कोहली (चोट के कारण बाहर), केएल राहुल, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, वाशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार, प्रिंस यादव
Updated on:
04 Jun 2026 11:46 am
Published on:
04 Jun 2026 11:15 am
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
