21 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

epaper_icon

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

IND vs ZIM: गौतम गंभीर नहीं, वीवीएस लक्ष्मण होंगे भारत के कोच, नहीं सुधारी 3 कमियां तो इंग्‍लैंड-आयरलैंड जैसा होगा हाल

IND vs ZIM T20Is: भारत और जिम्‍बाब्‍वे के बीच बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का आगाज 23 जुलाई से होना है। इस बार कोचिंग की कमान गौतम गंभीर नहीं, बल्कि वीवीएस लक्ष्‍मण के हाथ में होगी। इस सीरीज में ये देखना दिलचस्‍प होगा कि लक्ष्‍मण पिछली सीरीज की कमियों को सुधार पाते हैं या फिर वही गंभीर के नक्‍शेकदम चलते हैं।
2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Jul 20, 2026

IND vs ZIM T20Is

जिम्‍बाब्‍वे दौरे के लिए भारत के अंतरिम कोच वीवीएस लक्ष्‍मण। (फाइल फोटो सोर्स: IANS)

Ind vs Zim T20I Series: आयरलैंड और इंग्‍लैंड का दौरा भारत के लिए बहुत ही खराब रहा। टीम इंडिया को इन दोनों दौरों पर 8 टी20 मैचों में से एक भी मैच नहीं जीत सकी। जीतना कोई बड़ी बात नहीं है, लेकिन इससे भी बड़ी चिंता भारत की प्‍लेइंग इलेवन का चयन है। गौतम गंभीर की अगुवाई में तीन सबसे बड़ी कमियां जो सामने आई हैं, वह शीर्षक्रम से बार-बार छेड़छाड़ करना, रिस्‍ट स्पिनर को मौका नहीं देना और फिनिशर की भूमिका भी बार-बार बदलते रहना रहा।

दरअसल, गौतम गंभीर भारत बनाम जिम्बाब्वे टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए हरारे नहीं जाएंगे। उनकी जगह सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) के हेड वीवीएस लक्ष्मण अंतरिम भारत के हेड कोच के तौर पर काम करेंगे। यह देखना दिलचस्प होगा कि लक्ष्मण कैसे काम करते हैं। क्या वह उस टेम्पलेट को फॉलो करेंगे, जो टीम इंडिया गंभीर के अंडर फॉलो कर रही है या कमियों को सुधारकर अपने तरीके अपनाएगे।

शीर्षक्रम में की गई थी छेड़छाड़

भारतीय टीम मैनेजमेंट पर सवाल इसलिए उठ रहे हैं, क्योंकि इंग्लैंड के खिलाफ खास तौर पर शीर्षक्रम से छेड़छाड़ की गई। सैमसन को हटाकर वैभव को लाया गया, लेकिन आखिरी टी20 में उन्‍हें भी बाहर कर दिया गया। क्या लक्ष्मण तीनों मैचों में सूर्यवंशी को सपोर्ट करेंगे? यह देखते हुए कि सैमसन को इस सीरीज से ड्रॉप कर दिया गया है। अभिषेक के अलावा इस दौरे पर तीन भारतीय ओपनर वैभव, ईशान किशन और प्रभसिमरन सिंह को चुना गया है। क्या वह विकेटकीपर बल्‍लेबाज किशन या प्रभसिमरन को प्रमोट करेंगे या सूर्यवंशी को ही मौका देंगे?

बिश्‍नोई को मिलेगा मौका या कुलदीप की तरह बेंच पर बैठेंगे

भारत ने इंग्‍लैंड के दौरे पर कुलदीप यादव को पूरे समय बेंच पर बिठाया। हालांकि अब वह टीम का हिस्‍सा नहीं हैं। रवि बिश्नोई भारतीय स्‍क्‍वॉड में एकमात्र रिस्‍ट स्पिनर हैं। वह इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में राजस्थान रॉयल्स के लिए रेगुलर भी नहीं खेले, लेकिन उन्हें इंग्लैंड और अब जिम्बाब्वे के लिए चुना गया। अब यह देखना भी दिलचस्‍प होगा कि उन्‍हें भी बेंच पर बिठाया जाता है या फिर लक्ष्‍मण उन्हें सपोर्ट करेंगे।

फिनिशर की भूमिका में कौन?

टी20 क्रिकेट में फ्लेक्सिबिलिटी की जरूरत होती है। यह देखना दिलचस्‍प होगा कि तिलक वर्मा क्या रोल निभाएंगे? अगर वह डेजिग्नेटेड फिनिशर हैं, तो सूर्यांश शेडगे या रिंकू सिंह क्या रोल निभाएंगे? लक्ष्‍मण को इस सीरीज में ऐसे कई सवालों के जवाब ढूंढने होंगे। उसके आधार पर हम समझ पाएंगे कि टीम इंडिया गंभीर के फेल होने वाले तरीकों को फॉलो करेगी या लक्ष्मण के अंडर कुछ नयापन आएगा।

जिम्बाब्वे टी20 सीरीज के लिए इंडिया स्क्वॉड

श्रेयस अय्यर (कप्‍तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा (उपकप्‍तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर) और रवि बिश्नोई।