21 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

epaper_icon

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

रोहित शर्मा के वनडे रिटायरमेंट पर कौन लेगा आखिरी फैसला? रवि शास्त्री और मोहम्‍मद कैफ ने बताया एक ही नाम

Rohit Sharma retirement: रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक जड़ सभी आलोचकों का मुंह बंद करा दिया है। यह कहते हुए पूर्व हेड कोच रवि शास्‍त्री और मोहम्‍मद कैफ ने रोहित का सपोर्ट किया है। इसके साथ ही उन्‍होंने रिटायरमेंट की अफवाह उड़ाने वालों को भी आड़े हाथ लिया है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Jul 20, 2026

Rohit Sharma retirement

भारतीय स्‍टार ओपनर रोहित शर्मा। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/CricCrazyJohns)

Rohit Sharma retirement: लॉर्ड्स वनडे से पहले अनुभवी सलामी बल्‍लेबाज रोहित शर्मा के वनडे रिटायमेंट की अफवाहों पर बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने पहले ही विराम लगा दिया था। इसके बाद रोहित ने लॉर्ड्स में धमाकेदार शतक जड़ सभी आलोचकों का मुंह बंद करा दिया। भारत के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री और पूर्व खिलाड़ी मोहम्‍मद कैफ ने रिटायरमेंट की अटकलों के बीच रोहित का पुरजोर समर्थन किया है। इसके साथ ही इन दोनों ने यह भी बताया कि उनके रिटायरमेंट का आखिरी फैसला कौन लेगा?

'रिटायरमेंट पर आखिरी फैसला खुद रोहित लेंगे'

रोहित शर्मा के प्रदर्शन पर अपना रिएक्‍शन देते हुए रवि शास्त्री ने कहा कि रोहित के पास साबित करने के लिए कुछ नहीं है। उन्‍होंने बल्‍ले से सबका मुंह बंद करा दिया है। जब इस तरह रिटायरमेंट की अफवाहें उड़ती हैं, तो कभी-कभी चिढ़ होती है। जब कोई खिलाड़ी इतना कुछ कर चुका है, तो उसे किसी के सामने कुछ साबित करने की जरूरत नहीं होती।

लेकिन, अगर उसमें खेलने की इच्छा है, अपने खेल पर कड़ी मेहनत करता है और अभी भी इसका मजा ले रहा है, तो मुझे लगता है कि वह जब तक चाहे उसे मौका दिया जाना चाहिए। वह दिन आएगा जब उसे लगेगा कि अब उसमें दम नहीं है, तो वह खुद चला जाएगा। इसलिए उनके रिटायरमेंट पर कोई आखिरी फैसला ले सकता है, तो खुद रोहित शर्मा होंगे।

'रिटायरमेंट का फैसला खुद रोहित करेंगे'

वहीं, मोहम्‍मद कैफ ने अपने एक्‍स अकाउंट पर पोस्ट किए एक वीडियो में कहा कि रोहित शर्मा के रिटायरमेंट का फैसला खुद रोहित करेंगे। उन्हें इसका हक है। उन्होंने भारत के लिए बहुत मेहनत की है। उन्हें अपनी मर्जी से रिटायर होने का हक है। 12,000 रन, 34 सेंचुरी… जब तक वे कप्‍तान थे, उन्होंने टीम इंडिया को कभी हारने नहीं दिया।

'इतने प्रेशर में लॉर्ड्स में सबसे ज्‍यादा रन'

उनकी कप्‍तानी में कोई भी व्हाइट-बॉल क्रिकेट में इंडिया को नहीं हरा पाया। वे क्या कप्‍तान रहे हैं। फिर भी उन पर इतना प्रेशर है, लोग लगातार कह रहे हैं कि 'रोहित शर्मा, अब रिटायर होने का टाइम आ गया है। इतने प्रेशर में वे लॉर्ड्स में सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले बल्‍लेबाज बने। इस मैच में किसी और इंडियन बैटर ने सेंचुरी नहीं बनाई, यह रोहित के बैट से आई।

'वह भारत के लिए हिमालय भी चढ़ जाएगा'

उन्‍होंने आगे कहा कि सोचिए अगर शुभमन गिल बतौर कप्‍तान सबके सामने कहें कि 'रोहित भाई, मुझे 2027 वर्ल्ड कप के लिए तुम्हारी ज़रूरत है। या अगर बीसीसीआई साफ-साफ कह दे कि रोहित जब तक चाहे इंडिया के लिए खेलेगा और किसी को उस पर सवाल नहीं उठाना चाहिए। इस तरह के सपोर्ट से बहुत फर्क पड़ेगा। उन्‍होंने आखिर में कहा कि अभी, वह प्रेशर में है, क्योंकि हर कोई उसके फेल होने का इंतजार कर रहा है। लेकिन, जब उसे पता चलेगा कि उसका कप्‍तान, कोच और बोर्ड उसके साथ मजबूती से खड़े हैं, तो वह भारत के लिए हिमालय भी चढ़ जाएगा।