21 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

epaper_icon

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

‘हमने बैट से हर मुमकिन कोशिश की’, शतक जड़ने के बाद भी रोहित शर्मा को एक बात का रह गया मलाल

Rohit Sharma ने इंग्‍लैंड के खिलाफ आखिरी वनडे में शतक जड़कर रिटायरमेंट की अफवाह फैलाने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया है। उन्‍होंने कहा कि जब तक शोर नहीं होगा, तो मजा नहीं आएगा। हालांकि शानदार कमबैक के बाद उन्‍हें एक चीज का मलाल रह गया, जिसकी चर्चा उन्‍होंने बीसीसीआई टीवी पर की है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Jul 20, 2026

Rohit Sharma

भारतीय सलामी बल्‍लेबाज रोहित शर्मा। (फोटो सोर्स: IANS)

Rohit Sharma Latest News: भारत के अनुभवी सलामी बल्‍लेबाज रोहित शर्मा अपने फॉर्म को लेकर हो रही आलोचनाओं से बेफिक्र हैं। उनका सारा ध्‍यान इंग्लैंड दौरे पर मिली सीख पर हैं। उन्‍होंने रिटायरमेंट की अफवाह फैलाने वालों को बल्‍ले से जवाब देते हुए अपने पुराने अंदाज में 110 गेंदों पर 17 चौकों और 5 छक्‍कों की मदद से 138 रन की पारी खेली। हालांकि भारत इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में 27 रन से हार गया।

'मैच के नतीजे से थोड़ा निराश हूं'

रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स वनडे को लेकर बीसीसीआई टीवी पर कहा कि मैं नतीजे से थोड़ा निराश हूं, हम सच में अच्छा क्रिकेट खेल रहे थे। हमने बर्मिंघम में शानदार शुरुआत की। लेकिन, कार्डिफ में हम बैट से थोड़े पीछे रह गए। वहीं, लॉर्ड्स में चेज करने के लिए एक बहुत बड़ा टोटल था। हमने बैट से हर मुमकिन कोशिश की, लेकिन फिर से 20-25 रन से पीछे रह गए।

'मुझे इंग्लैंड में खेलना पसंद है'

रिटायरमेंट को लेकर कयासों के बीच रोहित ने बल्‍ले से शानदार शतक के साथ करारा जवाब दिया। उनका यह इंग्लैंड में 8वां शतक था। इस पर रोहित ने कहा कि मुझे इंग्लैंड में खेलना पसंद है, इसमें कोई शक नहीं है। उन्‍होंने कहा कि यहां माहौल, मैदान, पिचें, जब आप यहां कोई भी फॉर्मेट खेलने आते हैं, तो यह आपको अलग-अलग तरीकों से चैलेंज करता है और एक क्रिकेटर के तौर पर आप यही चाहते हैं।

'हम एक-दूसरे को बहुत अच्‍छे से समझते हैं'

39 वर्षीय रोहित ने विराट कोहली के साथ 113 रन की साझेदारी के साथ 138 (110) रन की पारी खेली और भारत को बड़े टोटल के करीब ले जाने का प्रयास किया। इस पर उन्‍होंने कहा कि मैंने और कोहली ने अपना पूरा करियर एक साथ खेला है। इसलिए उनका बीच में होना अच्छा रहा। हमने बहुत सारी पार्टनरशिप की हैं, साथ में बैटिंग करना हमेशा मज़ेदार होता है और हम एक-दूसरे को बहुत अच्‍छे से समझते हैं। जब हम बैटिंग कर रहे थे, तो बीच-बीच में बहुत बातें हो रही थीं।

'आपको उन्हें कुछ समय देना होगा'

भारत तीसरे वनडे में जसप्रीत बुमराह के बगैर कम अनुभवी बॉलिंग अटैक क जूझने को लेकर उन्‍होंने कहा कि जब बॉलिंग की बात आती है, तो आपको समझना होगा कि इन लोगों ने ज्‍यादा वनडे क्रिकेट नहीं खेला है। आपको उन्हें कुछ समय देना होगा, उम्मीद है कि हम इस गेम से सीख सकते हैं, इसे अपने हिसाब से ले सकते हैं, यह पक्का कर सकते हैं कि जब हम ऐसी सिचुएशन में आए, तो हम खुद को बेहतर बनाने की कोशिश करें।

'शोर नहीं होगा, तो मज़ा नहीं आएगा'

रोहित ने आगे कहा कि जरूरी यह है कि मैं मैदान पर क्या करता हूं, टीम की सफलता में योगदान देने की कोशिश करता हूं। अभी मेरा पूरा फोकस इसी पर है और शोर होने दो। अगर, शोर नहीं होगा, तो मज़ा नहीं आएगा। मेरा काम खेलना है, अपने देश को रिप्रेज़ेंट करना है, मुझे अपने डेब्यू के बाद से यही करने के लिए कहा गया है, इसलिए मैं यही करने जा रहा हूं और तबसे शोर हो रहा है। जब तक मैं यहां रहूंगा, यह हमेशा रहेगा।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग