21 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

epaper_icon

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

BCCI घरेलू क्रिकेट के नियमों में करने जा रहा बड़ा बदलाव, MCC के नए रूल को लागू करने के आदेश जारी

BCCI घरेलू रेड बॉल मल्‍टी-डे क्रिकेट में दिन का आखिरी ओवर पूरा करने के मैरिलेबोन क्रिकेट क्लब (MCC) के नए नियम को लागू करने जा रहा है। इसके लिए उसने सभी स्टेट एसोसिएशन को नोट भेजकर एडवाइजरी जारी कर दी है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Jul 20, 2026

BCCI to implement MCC new rule

BCCI Logo (Photo- IANS)

BCCI to implement MCC new rule in Ranji Trophy: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) आगामी घरेलू सीजन से रेड बॉल मल्‍टी-डे क्रिकेट यानी रणजी ट्रॉफी के नियमों बदलाव करने जा रहा है। इस नियम के तहत दिन का आखिरी ओवर पूरा करना अनिवार्य होगा, भले ही ओवर के दौरान कोई विकेट गिर जाए। यह मैरिलेबोन क्रिकेट क्लब (MCC) का नया नियम है। बोर्ड ने इस नियम को लागू करने के लिए अपनी अधीन सभी स्‍टेट एसोसिएशन को नोट भेजकर एडवाइजरी जारी भी कर दी है।

आगामी रणजी ट्रॉफी सीजन से होगा लागू

आगामी रणजी ट्रॉफी सीजन के लिए खेलने के हालात पर बीसीसीआई की ओर से राज्य संघों को भेजे गए नोट के अनुसार, एमसीसी ने सुझाव दिया है कि दिन का आखिरी ओवर अनिवार्य रूप से पूरा किया जाना चाहिए। संबंधित क्लॉज (12.5.2) के अनुसार, दिन के खेल का आखिरी ओवर अब पूरा किया जाएगा, भले ही उस दौरान कोई विकेट ही क्‍यों नहीं गिर जाए।

मल्टी-डे क्रिकेट के लिए यह एक बड़ा बदलाव- एमसीसी

एमसीसी की ओर से बदलाव का कारण भी बताया गया है। एसोसिएशन ने बताया कि मल्टी-डे क्रिकेट के लिए यह एक बड़ा बदलाव है। यह बल्‍लेबाजी करने वाली टीमों को दिन में देर से नया बैटर भेजने से रोकता है। यह रेड बॉल फॉर्मट से संबंधित है।

बीसीसीआई ने जारी किया ये नोटिस

वहीं, बीसीसीआई की ओर सभी स्‍टेट एसोसिएशन को नोट जारी कर दिया गया है, लेकिन खेलने के हालात में प्रस्तावित बदलाव पर कोई बयान नहीं दिया है। हालांकि, भेजे गए नोट का मुख्‍य शीर्षक 'खेल के हालात में बदलाव का सारांश 2026-27' में कहा गया है कि 2026 एडिशन (2017 के कोड ऑफ़ लॉज का चौथा एडिशन) में जो भी बदलाव लागू किए जाएंगे, उन्‍हें सभी जेंडर में लागू होंगे। बीसीसीआई में चर्चा किए गए दूसरे जरूरी बदलाव इस साल के खेलने के हालात बनाते समय शामिल किए जाएंगे।

दो फेज में खेला जाएगा रणजी ट्रॉफी 2026-27 सीजन

बता दें कि रणजी ट्रॉफी 2026-27 सीजन दो फेज में खेला जाएगा। ये घरेलू टूर्नामेंट 11 अक्टूबर 2026 से 3 मार्च 2027 तक खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में एलीट और प्लेट दोनों डिवीजन शामिल होंगे। इसके बीच ही व्हाइट-बॉल डोमेस्टिक टूर्नामेंट भी खेले जाएंगे। उस दौरान रणजी ट्रॉफी में ब्रेक लिया जाएगा।