कोहली मीडिया पर कसा तंज-
विराट ने आगे कहा कि आप बड़े आराम से चीजों को घुमा सकते हैं लेकिन हर कोई अपने काम को बहुत ध्यान से कर रहा है और वह इस बात के बारे में नहीं सोच रहे हैं कि बाहर लोग क्या कह रहे हैं। यदि किसी के बारे में पहले ही बात हो चुकी है तो उस मुद्दे को दोबारा नहीं लाना चाहिये। मुख्य चयनकर्ता ने करूण से पहले ही इस बारे में बात की है, ऐसे में मुझे इस बारे में बात करने की जरूरत नहीं हैं।