क्रिकेट

रोहित शर्मा ने कभी नहीं बनाए एक सीजन में 500 रन, कोहली और इस दिग्गज ने सबसे ज्यादा बार छुआ है ये अंकाड़ा

कोहली आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा बार किसी एक सीजन में 500 से ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। कोहली ने 7 बार किसी एक सीजन में 500 से अधिक रन बनाए हैं। वहीं दूसरी ओर टी20 क्रिकेट के स्पेशलिस्ट माने जाने वाले रोहित शर्मा ने आज तक कभी आईपीएल में 500 रनों का अंकाड़ा नहीं छुआ है।

2 min read

Most 500-plus runs in a single IPL seasons: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 में जमकर चौके छक्के देखने को मिल रहे हैं। इस सीजन कई मैचों में 500 से ज्यादा रन बने हैं। ऐसे में बल्लेबाजों के आंकड़े बेहतर होते दिखाई दे रहे हैं। इस आईपीएल सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने सबसे ज्यादा रन ठोके हैं और ऑरेंज कैप उन्हीं के पास है। कोहली ने अबतक 10 मैचों में 71.43 की औसत से 500 रन बनाए हैं। इसी के साथ उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

कोहली आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा बार किसी एक सीजन में 500 से ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। कोहली ने 7 बार किसी एक सीजन में 500 से अधिक रन बनाए हैं। कोहली ने 2011, 2013, 2015, 2016, 2018, 2023 और 2024 में ऐसा किया है। वहीं दूसरी ओर टी20 क्रिकेट के स्पेशलिस्ट माने जाने वाले मुंबई इंडियंस (MI) के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने आज तक कभी 500 रनों का अंकाड़ा नहीं छुआ है।

कोहली के अलावा दिल्ली कैपिटल्स (DC) के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने भी 7 बार ऐसा किया है। वॉर्नर ने आईपीएल 2014, 2015, 2016, 2017, 2019, 2020 और 2023 में 500 रनों का अंकाड़ा छुआ है। लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के कप्तान केएल राहुल ने ऐसा पांच बार किया है। केएल ने आईपीएल 2018, 2019, 2020, 2021 और 2022 में 500 से ज्यादा रन ठोके हैं।

पंजाब किंग्स (PBKS) के कप्तान शिकार धवन ने भी 5 बार आईपीएल में 500 रन बनाए हैं। धवन ने यह कारनामा आईपीएल 2012, 2016, 2019, 2020 और 2021 में किया है। इन बल्लेबाजों के अलावा क्रिस गेल, रुतुराज गायकवाड़ और गौतम गंभीर ने तीन - तीन बार, शॉन मार्श, शेन वॉटसन, एबी डिविलियर्स और फाफ डु प्लेसिस दो - दो बार ऐसा कर चुके हैं।

Published on:
02 May 2024 03:49 pm
Also Read
View All

अगली खबर