2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अपने बचपन के गुरु को नहीं भूले Virat Kohli, शेयर किया इमोशनल पोस्ट, लिखी दिल छूने वाली बात

Virat Kohli on Coach Rajkumar Sharma: टीम इंडिया के बल्लेबाज विराट कोहली ने अपने कोच राजकुमार शर्मा के साथ फोटो शेयर किया है।जिसमें उन्होंने लिखा है कि मैं हमेशा सर का आभारी रहूंगा। वह मेरे लिए महज कोच ही नहीं रहे, बल्कि मेरे मेंटर भी रहे। अपने करियर बनाने में मदद करने के लिए उन्होंने कोच का धन्यवाद किया।

2 min read
Google source verification
virat_coach.jpg

अपने बचपन के गुरु को नहीं भूले Virat Kohli, शेयर किया इमोशनल पोस्ट, लिखी दिल छूने वाली बात

Virat Kohli on Coach Rajkumar Sharma: पूर्व भारतीय कप्तान और इंडियन प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का हिस्सा विराट कोहली ने अपने कोच राजकुमार शर्मा के लिए एक बेहद खास पोस्ट किया है।दिल को छूने वाला यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में विराट कोहली अपने बचपन के कोच राजकुमार शर्मा के साथ नजर आ रहे हैं। साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि कुछ लोगों के लिए खेल दूसरे नंबर पर है, ऐसे लोग खेल से पहले आप पर भरोसा करते हैं, इसलिए जरूरी है कि ऐसे लोगों के साथ सेलीब्रेट किया जाएगा।


आपका हमेशा आभारी रहूंगा राजकुमार सर-विराट

विराट कोहली ने अपने पोस्ट में आगे लिखा है कि मैं हमेशा राजकुमार सर का आभारी रहूंगा। वह मेरे लिए महज कोच ही नहीं रहे, बल्कि मेरे मेंटर भी रहे, जिन्होंने पूरे करियर मेरा साथ दिया। इस पोस्ट में आगे लिखा है कि एक बच्चे के तौर पर मेरा तो बस सपना था, लेकिन राजकुमार शर्मा सर के भरोसे ने मुझे इस काबिल बनाया।

आप ही के वजह से 15 साल पहले मुझे इंडिया टीम की जर्सी मिली। मैं प्रत्येक सलाह और सीख के लिए राजकुमार सर का शुक्रिया अदा करना चाहूंगा। मैं राजकुमार सर का शुक्रिया अदा इसलिए भी करना चाहूंगा कि, इन्होने मेरे सपने को अपने कंधे पर ढ़ोया।

उन्होंने आगे लिखा हर एक छोटी सलाह के लिए, बल्लेबाजी के तकनीक सुधारने के लिए, मेरे सिर पर आपका जो मुक्का पड़ा, मेरे पीठ पर आप का हाथ थपथपाना और मेरे सपने को अपना सपना मानना, इन सब के लिए मैं आपको धन्यवाद करना चाहता हूं।



फिरोजशाह कोटला में लिया था आशीर्वाद

कुछ दिन पहले जब विराट कोहली दिल्ली में दिल्ली कैपिटल के खिलाफ मुकाबला खेलने आए थे, उस दौरान भी उनके कोच राजकुमार शर्मा फिरोज़ शाह कोटला में मौजूद थे। विराट कोहली जब प्रैक्टिस करने मैदान में आए तो उनकी नजर राजकुमार शर्मा पर पड़ी, तो विराट कोहली उनके करीब आए और अपने बचपन के कोच राजकुमार शर्मा के पैर छू उनसे आशीर्वाद लिया। सोशल मीडिया पर यह वीडियो भी खूब वायरल हुआ था। अब विराट कोहली ने दोबारा उनके लिए अपना आदर दिखाया है, जो यह दर्शाता है कि उनके मन में अपने कोच के लिए कितना सम्मान और प्रेम है।

यह भी पढ़ें: इतिहास रचने से महज एक कदम दूर युजवेंद्र चहल, आज बन जाएंगे आईपीएल के बादशाह
यह भी पढ़ें: KKR के खराब प्रदर्शन पर ये क्या बोल गए शाहरुख खान, कप्तान ने किया बड़ा खुलासा


Story Loader