14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गौतम गंभीर से लड़ाई के बाद विराट कोहली का पहला बयान आया सामने, जानें क्‍या कहा

Virat Kohli and Gautam Gambhir Fight : आईपीएल 2023 में आरसीबी और लखनऊ के बीच मैच के दौरान विराट कोहली और गौतम गंभीर पर लड़ाई के बाद 100 फीसदी मैच फीस का जुर्माना भी लगाया गया है। वहीं अब इस विवाद के बाद विराट कोहली का पहला बयान सामने आया है।

2 min read
Google source verification
virat-kohli-statement-after-fight-with-naveen-ul-haq-and-gautam-gambhir.jpg

गौतम गंभीर से लड़ाई के बाद विराट कोहली का पहला बयान आया सामने, जानें क्‍या कहा?

Virat Kohli and Gautam Gambhir Fight : आईपीएल 2023 का 43वां मुकाबला सोमवार रात रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच इकाना स्‍टेडियम में खेला गया, जिसमें आरसीबी ने 18 रन से जीत दर्ज की। लेकिन, मैच के दौरान और उसके बाद कुछ ऐसा हो गया, जिससे आईपीएल की गरिमा खराब हुई। आरसीबी के विराट कोहली की पहले नवीन उल हक से बहस हुई और इसके बाद उनकी लखनऊ टीम के मेंटर गौतम गंभीर से भिड़ंत हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि साथी खिलाडि़यों को बीच-बचाव कराना पड़ा। इसको लेकर विराट कोहली और गौतम गंभीर पर 100 फीसदी मैच फीस का जुर्माना भी लगाया गया है। वहीं अब विराट कोहली का पहला बयान सामने आया है।


विराट कोहली ने अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट से एक स्‍टोरी शेयर की है। इस स्‍टोरी को उनकी और गौतम गंभीर की लड़ाई के बाद सफाई के रूप में देखा जा रहा है। विराट ने कहा है कि हम जो भी सुनते हैं, वह तथ्य नहीं होते हैं, बल्कि एक राय होती है। हम जो देखते हैं, वह सच नहीं, एक नजरिया होता है।

इतना ही नहीं कोहली ने इसके साथ ही मार्कस ऑरेलियस का नाम लिखा है। जिसे देखकर समझा जा सकता है कि ये शब्‍द पूर्व रोमन सम्राट मार्कस ऑरेलियस के हैं। इसके साथ ही कोहली ने अपनी डीपी बदलते हुए अनुष्का के साथ वाली नई फोटो लगा दी है।

पहले नवीन और विराट के बीच हुई तकरार

दरअसल, लखनऊ के खिलाफ आरसीबी ने 18 रन से जीत हासिल की। मैच के बाद दोनों टीम के खिलाड़ी एक-दूसरे से हाथ मिला रहे थे। इसी बीच नवीन उल हक और कोहली के बीच बहसबा हो गई। कोहली को साथी खिलाड़ी अलग ले गए। दरअसल, इससे पहले लखनऊ की पारी के बीच नवीन और विराट तकरार हुई थी।

यह भी पढ़ें : आखिर क्‍यों बीच मैदान हुई विराट कोहली और गौतम गंभीर की लड़ाई

विराट और गंभीर के साथ नवीन पर भी लगा जुर्माना

विराट कोहली लखनऊ के मेयर्स से बात कर रहे थे। इसी बीच गंभीर मेयर्स को बुलाकर अलग ले गए। जाते-जाते गंभीर लगातार कुछ रहे थे। इसके बाद कोहली ने इशारा करके गौतम गंभीर को पास बुलाया। फिर देखते ही देखते दोनों के बीच तकरार और बहसबाजी शुरू हो गई।

केएल राहुल और फाफ डुप्लेसिस समेत कई सीनियर्स ने बीच-बचाव का प्रयास किया। लेकिन, दोनों मानने को तैयार नहीं थे। मैच के बाद विराट और गंभीर पर 100 फीसदी मैच फीस का जुर्माना लगाया गया है। वहीं नवीन उल हक पर मैच फीस का 50 फीसदी जुर्माना लगा है।

यह भी पढ़ें : विराट कोहली और गौतम गंभीर की लड़ाई के बाद BCCI का सख्‍त एक्‍शन

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग