2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सहवाग ने पेश की बड़ी मिसाल, भीड़ की पिटाई से मरे आदिवासी युवक के परिवार की मदद की

सहवाग ने दरियादिली दिखाते हुए आदिवासी युवक मधु की मां को डेढ़ लाख का चेक दिया है। बता दें कि मधु की हत्या भीड़ ने कर दी थी।

2 min read
Google source verification
sehwag

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने एक बड़ी मिसाल पेश की है। सहवाग ने केरल में भीड़ के हत्थे चढ़े आदिवासी युवक मधु के परिवार की आर्थिक सहायता की। सहवाग ने मधु के परिवार को डेढ़ लाख रुपये का चेक दिया। बता दें कि पिछले महीने मधु को चावल चोरी की आरोप में भीड़ के बांध कर बुरी तरह से पिटा था। जिसके बाद उसकी मौत हो गई थी। इस घटना पर पूरे देश में रोष जाहिर किया गया था। खुद सहवाग भी मामले पर ट्वीट कर विवाद के शिकार हो गए थे।

क्यों मारा गया था मधु -
केरल निवासी आदिवासी युवक मधु की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। इस युवक का जुर्म सिर्फ इतना था कि इसने किसी की दुकान से खाने का एक पैकेट चुराया था। जैसे ही लोगों को इसके बारे में पता चला उसके बाद आस-पास के लोगों ने मधु को घेर लिया और मौके पर ही उसे मार डाला।

विवाद में फंस गए थें सहवाग-
इस मामले पर बड़ी बहस छिड़ी थी। सहवाग ने भी ट्वीट करते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की थी। लेकिन सहवाग का यह ट्वीट इस कारण विवादों में आ गया था कि सहवाग ने हत्या करने का पूरा दोष मुस्लिम समुदाय के तीन लोगों पर मढ़ा था। ट्वीट में सहवाग ने उनके नाम भी बताए थे। जिसके बाद सहवाग को फैंस ने जमकर खरी-खोटी सुनाई। फैंस ने सहवाग पर मधु की मौत पर राजनीति करने का आरोप लगाया था।

सामाजिक कार्यकर्ता राहुल ईस्वर चेक सौंपेंगे -
इस पूरे वाकये के बीते कई दिन हो चुके है। अब सहवाग ने मधु की मां को आर्थिक सहायता दी है। एक सामाजिक कार्यकर्ता राहुल ईस्वर ने यह जानकारी दी है कि सहवाग ने मधु की बेसहारा मां की सहायता के लिए डेढ़ लाख रुपये का चेक दिया है। राहुल 11 अप्रैल को अब वो चेक मधु की मां को सौंपेंगे। ऐसा कर सहवाग ने सच में एक बड़ी मिसाल पेश की।

Story Loader