
IND vs WI Test Series: वेस्टइंडीज के शीर्षक्रम बल्लेबाज तेजनारायण चंद्रपॉल। (फोटो सोर्स: IANS)
India vs West Indies Test Series: क्रिकेट वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ आगामी दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। विंडीज की टीम में पूर्व क्रिकेटर शिवनारायण चंद्रपॉल के बेटे तेजनारायण चंद्रपॉल के साथ ही एलिक अथानाजे की वापसी हुई है। ये सीरीज 2 से 14 अक्टूबर तक अहमदाबाद और दिल्ली में खेली जाएगी। आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के तहत खेली जाने वाली ये सीरीज भारत और वेस्टइंडीज दोनों के लिए ही अहम है। बता दें कि 2018 के बाद वेस्टइंडीज की टीम पहली बार टेस्ट सीरीज के लिए भारत के दौरे पर आ रही है। ये टीम 24 सितंबर को अहमदाबाद पहुंचेगी।
चंद्रपॉल और अथानाजे को शीर्ष क्रम की बल्लेबाजी को मजबूत करने के लिए शामिल किया गया है, जबकि पियरे को वेस्टइंडीज चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन के बाद टीम में दूसरे विशेषज्ञ स्पिनर के रूप में शामिल किया गया है। उन्होंने वेस्टइंडीज चैंपियनशिप सर्वाधिक 41 विकेट लिए थे। चयन समूह ने आगामी सीमित ओवरों के कार्यक्रम की मांगों को देखते हुए लाल गेंद की सीरीज के लिए गुडाकेश मोटी को आराम देने का फैसला किया है, जिसका मुख्य आकर्षण अगले साल फरवरी और मार्च में होने वाला आईसीसी टी20 विश्व कप है।
हेड कोच सैमी ने बताया कि उपमहाद्वीप में खेलना हमेशा एक चुनौती होती है और हमने इन परिस्थितियों में प्रतिस्पर्धी होने के लिए एक टीम चुनी है। टेस्ट टीम के रूप में यह हमारी दूसरी सीरीज होगी, लेकिन एक बार जब हम अपने ब्रांड और टीम की योजनाओं के प्रति प्रतिबद्ध हो जाते हैं तो हम पहले ही दिखा चुके हैं कि एक इकाई के रूप में हम क्या कर सकते हैं।
सैमी ने कहा कि हाल ही में संघर्षों को देखते हुए चंद्रपॉल की वापसी शीर्ष क्रम में हमारी किस्मत बदलने में मददगार साबित होगी और स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ उनकी ताकत और गुणों के कारण अथानाजे को भी टीम में शामिल किया गया है। खैरी पियरे को पहली बार हमारे दूसरे स्पिनर के रूप में शामिल किया गया है, क्योंकि हमें उम्मीद है कि परिस्थितियां मददगार होंगी।
रोस्टन चेज (कप्तान), जोमेल वारिकन (उपकप्तान), केवलन एंडरसन, एलिक अथानाजे, जॉन कैंपबेल, तेजनारायण चंद्रपॉल, जस्टिन ग्रीव्स, शाई होप, टेविन इमलाच, अल्जारी जोसेफ, शमार जोसेफ, ब्रैंडन किंग, एंडरसन फिलिप, खैरी पियरे, जेडन सील्स
पहला टेस्ट- 2 से 6 अक्टूबर 2025 - नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद
दूसरा टेस्ट: 10 से 14 अक्टूबर 2025 - अरुण जेटली स्टेडियम, नई दिल्ली
Published on:
17 Sept 2025 07:28 am

बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
