3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

WI VS SRI: शेन डोवरिच के शतक की बदौलत मजबूत स्थिति में वेस्ट इंडीज, श्रीलंका को जल्द लगे तीन झटके

विंडीज की टीम ने पहले टेस्ट के दूसरे दिन 414 रनों पर 8 विकेट खोकर अपनी पारी को घोषित किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Akashdeep Singh

•

Updated: 8 Jun 2018, 1:08 PM IST

WEST INDIES CRICKET TEAM

WI VS SRI: शेन डोवरिच के शतक की बदौलत मजबूत स्थिति में वेस्ट इंडीज, श्रीलंका को जल्द लगे तीन झटके

नई दिल्ली। विंडीज के तेज गेंदबाजों के शुरूआती तूफानी स्पेल में श्रीलंका के तीन विकेट खोने से धीमी गति से चल रहे मैच ने रफ्तार पकड़ ली है। विंडीज की टीम ने पहले टेस्ट के दूसरे दिन 414 रनों पर 8 विकेट खोकर अपनी पारी को घोषित किया। विंडीज की बल्लेबाजी में केवल दो बल्लेबाज 38 रन से कम के स्कोर पर आउट हुए। इस पिच पर सावधानी से बल्लेबाजी करने पर आसानी से रन बनाए जा सकते थे। लेकिन श्रीलंका के बल्लेबाजों ने धैर्य के साथ अपने विकेट भी खोए। श्रीलंका ने अपनी इनिंग की दूसरी गेंद पर पर पहला विकेट गंवाया, यह विकेट केमार रोच की गेंदबाजी पर कुसल परेरा का था।

श्रीलंका ने जल्द खोए 3 विकेट
इसके बाद के दो बल्लेबाजों ने अपने विकेट अच्छी गेंदबाजी पर गंवाए। तेज गेंदबाज शैनॉन गैब्रिएल ने हवा में लहराती, 150 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार की गेंद पर कुसल मेंडिस को अपना शिकार बनाया। गेंद एज लेकर स्लिप में खड़े कप्तान जैसन होल्डर की तरफ गई, जिन्होंने इसे लपकने में कोई गलती नहीं की। तीसरा विकलेट जैसन होल्डर ने लिया, उन्होंने एंजेलो मैथ्यूस को थर्ड स्लिप में स्विंग होती गेंद पर कैच आउट कराया। दिन का खेल खत्म होने तक श्रीलंका ने 31 रन पर 3 विकेट खो दिए थे। श्रीलंका की टीम अभी विंडीज से 383 रन पीछे है।

डोवरिच ने जड़ा शतक
मैच के दूसरे दिन का खेल शुरू होने पर शेन डोवरिच ने नाबाद 46 रन से आगे खेलना शुरू किया। डोवरिच ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए विंडीज की टीम को संभाला। उन्होंने 325 गेंदों में नाबाद 125 रनों की पारी खेली। उन्होंने देवेंद्र बिशू(40) और केमार रोच(39) के साथ साझेदारी करते हुए टीम को अच्छे स्कोर तक पहुंचाया। डोवरिच ने 90 के बाद 10 रन बनाने के लिए कुल 48 गेंदों का सामना किया। उनका यह दूसरा अंतरष्ट्रीय टेस्ट शतक था। पुरे दिन में विंडीज के केवल दो विकेट गिरे। सुरंगा लकमल और लाहिरू कुमार ने एक-एक विकेट लिए।

पहले दिन का खेल
पहले दिन का खेल खत्म होने तक अपनी पहली पारी में छह विकेट पर 246 रन बना लिए। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान टीम ने कुल 84 ओवरों का सामना किया और 2.92 के औसत से रन जुटाए। क्रेग ब्राथवेट (3) और डेवन स्मिथ (7) ने निराश किया लेकिन इसके बाद आए बल्लेबाजों ने संयम के साथ खेलते हुए टीम को सम्मानजनक योग तक पहुंचाया। केरन पॉवेल ने 38, शाई होप ने 44, रोस्टन चेस ने 38, विकेटकीपर शेन डोवरिच ने नाबाद 46 और कप्तान जेसन होल्डर ने 40 रनों की पारी खेली। पावेल ने अपनी 68 गेंदों की पारी में छह चौके लगाए।