
जब शॉट से बुरी तरह घायल हो गया था बच्चा, महिला खिलाड़ी ने कुछ ऐसा कर जीत लिया था सभी का दिल
नई दिल्ली। जैसे भारत में इंडियन प्रीमियर लीग का मुकाबला होता है वैसे ही ऑस्ट्रेलिया में T20 लीग के रूप में बिग बैश लीग का खुमार है। बिग बैश एक कदम में भारत के आईपीएल से आगे है। बिग बैश लीग में महिला क्रिकेट भी शामिल है, वहीं भारत ने अभी महिलाओं का पहला आईपीएल मैच वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच हुए आईपीएल 2018 के क्वालीफायर 1 से पहले कराया था। 2017 दिसंबर में हुए महिला बिग बैश लीग के एक मैच में दर्दनाक घटना घटी, इसके बाद एक महिला खिलाड़ी ने कुछ ऐसा किया कि उसने सभी का दिल जीत लिया।
सिडनी और मेलबर्न के बीच था यह मुकाबला
9 दिसंबर 2017 को सिडनी सिक्सर्स और मेलबर्न स्टार्स के बीच हुए इस मुकाबले में सिक्सर्स की ओर से ऐलिस पैरी बल्लेबाजी कर रही थी। यह पहली इनिंग का आखिरी ओवर था। क्रिस्टन बीम्स यह आखिरी ओवर लेकर आई थीं, ओवर की तीसरी गेंद पर पैरी ने जोरदार शॉट लगाया और इसके लिए उन्हें 6 रन भी मिले। साथी खिलाड़ी पैरी को बधाई दे रही थीं, तभी मालूम चला कि एक उन्होने घटना घट गई है।
ऐलिस पैरी ने दिखाई दरियादिली
हुआ यह कि जिस गेंद को पैरी ने सीमा रेखा के पार भेजा था, वह दर्शकों में एक बच्चे को जा लगी थी। गेंद की चोट से बच्चा बेहोश हो गया था। तभी पैरी की निगाहें बच्चे पर गई और उन्होंने तुरंत दर्शक दीर्घा में जाकर बच्चे का हाल जाना। जब उन्होंने देखा बच्चा ठीक है, तो वह मैदान पर वापस अपनी बालेबाजी करने उतरी। पैरी ने बच्चे को इलाज का आश्वासन दिया और साथ ही इस घटना के लिए उससे सॉरी भी बोला। एक स्टार खिलाड़ी के ऐसे स्वभाव को खूब तारीफें मिली। बच्चे को बाद में एम्बुलेंस से हॉस्पिटल ले जाया गया था।
क्या रहा था मैच का नतीजा
इस मैच को ऐलिस पैरी की टीम ने 86 रनों से जीता था। ऐलिस पैरी ने इस मैच में नाबाद 91 रन बनाए थे जिसमे उनके 4 छक्के और 9 चौके शामिल थे। उनकी टीम की एक और खिलाड़ी एश्ले गार्डनर ने 114 रनों की पारी खेली थी जिसमे उन्होंने 10 छक्के लगाए थे। ऐलिस पैरी की टीम सिडनी ने मेलबर्न को 243 रनों की चुनौती दी थी। रनों का पीछा करते हुए मेलबर्न की टीम 7 विकेट के नुक्सान पर 156 रन ही बना सकी।
Published on:
8 Jun 2018, 9:16 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.