1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लगातार दो ODI मैचों में बने 700 के ऊपर रन, वापसी कर रहे डेल स्टेन बुरी तरह से पिटे

रॉयल लंदन कप में चल रहे इन धुआंदार मुकाबलों पर आइए डालते हैं एक नजर।

2 min read
Google source verification

image

Akashdeep Singh

Jun 07, 2018

dale steyn

लगातार दो ODI मैचों में बने 700 के ऊपर रन, वापसी कर रहे डेल स्टेन बुरी तरह से पिटे

नई दिल्ली। रॉयल लंदन कप 2018 में टीमें जमकर रन बना रही हैं। मंगलवार को यॉर्कशायर और लैंकशायर के बीच हुए मुकाबले में कुल 742 रन बने। दोनों ही टीमों ने 350 का आकड़ा पार किया। इसके बाद बुधवार को हैम्पशायर और सॉमरसेट के बीच हुए मैच में भी 700 के ऊपर रन बने। इस मैच में 716 रन बने। पहले मैच में तो पहले बैटिंग करने वाली टीम को बड़ा स्कोर करके जीत मिली, लेकिन दूसरे मैच में हैम्पशायर को 356 रन बनाकर भी हार का सामना करना पड़ा। रॉयल लंदन कप में चल रहे इन धुआंदार मुकाबलों पर आइए डालते हैं एक नजर।


पहले मैच का हाल
यॉर्कशायर की टीम में अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों की भरमार है। इसी में से भारत के चेतेश्वर पुजारा भी हैं, उनके साथ इंग्लैंड के आदिल रशीद, डेविड विली, गैरी बैलेंस और लिआम प्लंकेट हैं। यॉर्कशायर ने मंगलवार को हुए मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए सलामी बल्लेबाज एडम लिथ और डेविड विली के शानदार शतक की बदौलत लैंकशायर को 380 रनों का लक्ष्य दिया। रनों का पीछा करने उतरी लैंकशायर केवल 16 रनों से इस मैच को हार गई। बेहद ही रोमांचक मुकाबले में एक समय लग रहा था कि लैंकशायर की टीम आसानी से इस लक्ष्य का पीछा कर लेगी। लेकिन बल्लेबाजी में कमाल कर चुके हरफनमौला खिलाड़ी डेविड विली ने 4 विकेट झटक टीम को मैच जिताया।


दूसरे मैच में टीम 356 रन बनाकर भी हारी
हैम्पशायर और सॉमरसेट के बीच बुधवार को हुए मुकाबले में, पहले बल्लेबाजी करते हुए हैम्पशायर की टीम ने कप्तान जेम्स विन्स के शतक की बदौलत 357 रनों का लक्ष्य दिया। रनों का पीछा करने उतरी सॉमरसेट की टीम ने पीटर ट्रेगो के शतक की बदौलत यह मैच 3 विकेट से जीत लिया। इस मैच में पहली टीम ने बड़ा स्कोर करने के बाद भी मैच गंवा दिया। बता दें की हैम्पशायर की टीम में डेल स्टेन, लिआम डॉसन, जेम्स विन्स और मार्क वुड जैसे अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी थे।


स्टेन ने दिल खोलकर लुटाए रन
दक्षिण अफ्रीकी दिग्गज डेल स्टेन दूसरे मैच में हैम्पशायर की ओर से खेल रहे थे। डेल स्टेन ने लम्बे समय के बाद इस मैच से वापसी की थी। उनकी वापसी उनके लिए किसी सदमे से कम नहीं रही। उनकी फीकी गेंदबाजी के कारण उनकी टीम को यह मैच गवाना पड़ा। स्टेन ने अपने निर्धारित 10 ओवरों में 1 विकेट लेकर 80 रन लुटाए। स्टेन जल्द ही इस मैच को भूलकर अपनी गेंदबाजी पर ध्यान केंद्रित करना चाहेंगे।

Story Loader