8 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Highest team score in T20 World Cup finals: टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में अबतक नहीं बने 200 रन, इस टीम ने बनाया है सबसे बड़ा स्कोर, टॉप 6 में दो बार भारत

टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबलों में दबाव के कारण आमतौर पर बड़े स्कोर देखने को नहीं मिलते। आज तक कोई भी टीम फ़ाइनल में 200 का आंकड़ा नहीं छू पाई है। ऐसे में क्या इस बार यह रिकॉर्ड टूटेगा?

2 min read
Google source verification

भारत

image

Siddharth Rai

Mar 08, 2026

IND vs NZ, T20 World Cup 2026

भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फ़ाइनल मुक़ाबला खेला जाएगा (Photo - IANS)

India vs New Zealand, T20 World Cup 2026, Final: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फ़ाइनल मुक़ाबला गत चैम्पियन भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज शाम 7 बजे से खेला जाएगा। अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच में भारतीय टीम तीसरा खिताब जीतने के इरादे से उतराएगी। वहीं कीवी टीम अपना पहला खिताब जीतना चाहेगी। ऐसे में फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है।

अहमदाबाद में रन बरसने की पूरी संभावना

अहमदाबाद की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है। इस टूर्नामेंट में यहां खेले गए छह मैचों में पहली पारी का सबसे कम स्कोर 175 रन रहा है। फाइनल के लिए जिस पिच का इस्तेमाल होगा, उसी पर इस टूर्नामेंट का पहला मैच खेला गया था। उस मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने कनाडा के खिलाफ 213/5 का बड़ा स्कोर बनाया था। मिक्स मिट्टी वाली इस पिच में लाल मिट्टी की मात्रा ज्यादा है, जिससे गेंद अच्छी तरह बल्ले पर आती है। ऐसे में फाइनल के हाई-स्कोरिंग होने की पूरी संभावना है।

टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में टीमों के स्कोर

टीमस्कोरपारीपरिणामविपक्षी टीममैदानतारीख
भारत176/71जीतदक्षिण अफ्रीकाब्रिजटाउन29 जून 2024
ऑस्ट्रेलिया173/22जीतन्यूजीलैंडदुबई14 नवंबर 2021
न्यूजीलैंड172/41हारऑस्ट्रेलियादुबई14 नवंबर 2021
दक्षिण अफ्रीका169/82हारभारतब्रिजटाउन29 जून 2024
वेस्टइंडीज161/62जीतइंग्लैंडईडन गार्डन्स3 अप्रैल 2016
भारत157/51जीतपाकिस्तानजोहान्सबर्ग24 सितंबर 2007
इंग्लैंड155/91हारवेस्टइंडीजईडन गार्डन्स3 अप्रैल 2016
पाकिस्तान1522हारभारतजोहान्सबर्ग24 सितंबर 2007

टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में सबसे बड़ा स्कोर

टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबलों में दबाव के कारण आमतौर पर बड़े स्कोर देखने को नहीं मिलते। आज तक कोई भी टीम फ़ाइनल में 200 का आंकड़ा नहीं छू पाई है। ऐसे में क्या इस बार यह रिकॉर्ड टूटेगा? दिलचस्प बात यह है कि फाइनल में सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड भारत के नाम है। टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 176 रन बनाए थे और यह मुकाबला 7 रन से जीता था। न्यूजीलैंड भी फाइनल में 170 से ज्यादा का स्कोर बना चुकी है। 2021 के फाइनल में उन्होंने दुबई में 172/4 का स्कोर खड़ा किया था, लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने इस लक्ष्य को आसानी से 19 ओवर में हासिल कर लिया था।

अंतरराष्ट्रीय टी20 में अहमदाबाद में सबसे बड़ा स्कोर

234/4 – इंडिया vs न्यूज़ीलैंड, 2023
231/5 – इंडिया vs साउथ अफ़्रीका, 2025
224/2 – इंडिया vs इंग्लैंड, 2021
213/4 – साउथ अफ़्रीका vs कनाडा, 2026
201/8 – साउथ अफ़्रीका vs इंडिया, 2026

भारत के नाम एक और खास रिकॉर्ड

अगर टी20 वर्ल्ड कप फ़ाइनल के टॉप 6 स्कोर देखे जायें तो इसमें भारत दो बार आता है। इतना ही नहीं टीम इंडिया फाइनल में दो बार 150 से ज्यादा का स्कोर बनाने वाली एकमात्र टीम भी है। पहले 2007 के फ़ाइनल में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ जोहान्सबर्ग में 157 रन बनाए थे और 5 रन से जीत दर्ज की थी।

अहमदाबाद में भारत का सबसे बड़ा टी20 स्कोर

अहमदाबाद में टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का सबसे बड़ा स्कोर भी भारत के नाम दर्ज है। तीन साल पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत ने 234/4 रन बनाए थे, जिसमें शुभमन गिल ने नाबाद 126 रन की शानदार पारी खेली थी। इसके अलावा दिसंबर 2025 में भी भारत ने इसी मैदान पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 231/5 का विशाल स्कोर खड़ा किया था।