8 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

T20 WC Final: न्यूजीलैंड से पुराना हिसाब चुकता करने उतरेगी टीम इंडिया, इस तीन खिलाड़ियों से रहना होगा सावधान

अहमदाबाद में रविवार को भारतीय टीम के पास न्यूजीलैंड को हराकर एक बार फिर से टी20 विश्व कप जीतने का मौका है। अगर भारतीय टीम जीतने में कामयाब रहती है, तो इतिहास रचते हुए तीन टी20 विश्व कप जीतने वाली पहली टीम बनेगी। टीम इंडिया को कीवी टीम के तीन खिलाड़ियों से सतर्क रहना होगा। फिन एलन, ग्लेन फिलिप्स और कप्तान सैंटनर इस टूर्नामेंट में शानदार फॉर्म में हैं और भारत की रात खराब कर सकते हैं।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Siddharth Rai

Mar 08, 2026

ndia vs New Zealand Live Cricket Score,India vs New Zealand 2nd ODI Live Score,

दूसरे वनडे मैच में मिचेल ने शानदार पारी खेली (Photo-IANS)

India vs New Zealand, T20 World Cup 2025: भारतीय क्रिकेट टीम इतिहास रचने के करीब है। पिछले सवा दो वर्षों में टीम इंडिया चार बार आईसीसी टूर्नामेंट का फाइनल खेली है। इसमें 2 बार विजयी रही है, जबकि 2 बार मायूस होना पड़ा है। भारतीय टीम ने टी20 विश्व कप 2024 का खिताब दक्षिण अफ्रीका और चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब न्यूजीलैंड को हराकर जीता था। जून 2023 में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप और नवंबर 2023 में वनडे विश्व कप फाइनल में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा था। दोनों बार विपक्षी टीम ऑस्ट्रेलिया थी।

इन तीन खिलाड़ियों से रहना होगा सतर्क

अहमदाबाद में रविवार को भारतीय टीम के पास न्यूजीलैंड को हराकर एक बार फिर से टी20 विश्व कप जीतने का मौका है। अगर भारतीय टीम जीतने में कामयाब रहती है, तो इतिहास रचते हुए तीन टी20 विश्व कप जीतने वाली पहली टीम बनेगी। टीम इंडिया को कीवी टीम के तीन खिलाड़ियों से सतर्क रहना होगा। फिन एलन, ग्लेन फिलिप्स और कप्तान सैंटनर इस टूर्नामेंट में शानदार फॉर्म में हैं और भारत की रात खराब कर सकते हैं।

भारत के सामने चुनौती आसान नहीं है। न्यूजीलैंड का बड़े टूर्नामेंटों में भारत के खिलाफ अच्छा रिकॉर्ड रहा है। न्यूजीलैंड ने अब तक जो 2 आईसीसी ट्रॉफी जीती है, वो दोनों भारत को हराकर ही जीती है। 2000 में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी और 2021 में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब न्यूजीलैंड ने भारत को हराकर ही जीता था।

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब जीता

रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर एक हार का हिसाब चुकता कर दिया था। अब सूर्यकुमार के पास टी20 विश्व कप 2026 का खिताब जीतकर न्यूजीलैंड से एक और आईसीसी हार का बदला लेने का अवसर है।

रोहित शर्मा के संन्यास के बाद जब टी20 टीम की कमान सूर्यकुमार को सौंपी गई, तो कई लोगों को यह फैसला चौंकाने वाला लगा। उस समय कप्तानी के दावेदार हार्दिक पांड्या थे, लेकिन टीम प्रबंधन और मुख्य कोच गौतम गंभीर ने सूर्यकुमार पर भरोसा जताया था।

सूर्यकुमार यादव ने प्रबंधन का भरोसा जीता और टीम को इस फॉर्मेट में लगभग अजेय रखा है। उनकी कप्तानी में भारत टी20 क्रिकेट में दुनिया की नंबर-1 टीम बना और लंबे समय तक शीर्ष पर बना रहा। टी20 विश्व कप 2026 का खिताब सूर्यकुमार यादव को भारत के सफलतम कप्तानों में शुमार कराएगा। हेड कोच गौतम गंभीर के पास भी बतौर खिलाड़ी टी20 विश्व कप जीतने के बाद हेड कोच के रूप में खिताब जीतने का मौका है।