
Eng vs IND : धोनी-कोहली के सामने लड़की को किया प्रपोज, थर्ड अंपायर ने दिया ये अजीबोगरीब फैसला
नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच जारी वनडे सीरीज के दूसरे मैच में भले ही भारत हार गया हो लेकिन दर्शकों को पूरा रोमांच देखने को मिला। दरअसल मैच के बीच में ऑडियंस में बैठ एक प्रेमी जोड़े ने कुछ ऐसा किया के थर्ड अंपायर को इस में इन्वॉल्व होना पड़ा। इसका वीडियो श्रीलंका के दिग्गज बल्लेबाज और पूर्व कप्तान कुमार संगकारा ने अपने ट्विटर अकाउंट से इस वीडियो को रीट्वीट किया है।
थर्ड अंपायर ने दिया डिसीजन
जी हां! लॉर्ड्स में खेले जा रहे इस मैच के दौरा ऑडियंस में बैठे एक लड़के ने एक लड़की को शादी के लिए प्रपोज़ कर दिया। जब वह लड़का उस लड़की को प्रपोस कर रहा था इस पर थर्ड अंपायर ने स्क्रीन पर डिसीजन पेंडिंग लिख दिया और जैसे ही उस लड़की ने हां बोला स्क्रीन पर 'शी सेड यस' लिख कर आ गया। इस दौरान भारतीय पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और कप्तान विराट कोहली बल्लेबाजी कर रहे थे। जैसे ही लड़की ने हां बोला पवेलियन में बैठे फिरकी गेंदबाज युजवेंद्र चहल ताली बजाने लगे। ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को संगकारा ने भी रीट्वीट किया है।
इंग्लैंड का आलराउंड प्रदर्शन
आपको बता दें शनिवार को खेले गए इस दूसरे वनडे मैच में जोए रूट (113) के शतक की बदौलत खड़े किए गए 322 के मजबूत स्कोर का इंग्लैंड के गेंदबाजों ने अच्छे से बचाव करते हुए दूसरे वनडे मैच में भारत को 86 रनों से हरा दिया। लॉर्ड्स मैदान पर खेले इस मैच में जीत हासिल करने के साथ ही मेजबान इंग्लैंड ने तीन वनडे मैचों की सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 322 रन बनाए थे। भारतीय टीम इस लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाए पूरे 50 ओवर खेलने के बाद 236 रनों पर ऑल आउट हो गई। भारत का आखिरी विकेट 50वें ओवर की आखिरी गेंद पर युजवेंद्र चहल (12) के रूप में गिरा।
Published on:
15 Jul 2018, 1:03 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.